फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayyi Navelli: दशहरे पर होगा धमाका! एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देंगी यामी गौतम; 'नई नवेली' फिल्म का हुआ एलान

Wed, 19 Aug 2026 04:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yami Gautam New Movie: इस साल दशहरे पर यामी गौतम एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देने वाली हैं। उनकी नई फिल्म का एलान हो चुका है, जो अक्तूबर में सिनेमाघरों में लगेगी।
विज्ञापन
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म का आज बुधवार को एलान किया गया है। फिल्म का नाम है- 'नई नवेली'। यह एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म होगी, जो इस साल दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में लगेगी। इस फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, निर्देशन की कमान बालाजी मोहन ने संभाली है। 

विज्ञापन

'नई नवेली' कब होगी रिलीज?
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येल्लो ने भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म 'नई नवेली' की घोषणा की है। यह मनोरंजन की खुराक देगी। त्योहार के सीजन में दर्शक इसे देखने के लिए परिवार के साथ सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं। फिल्म 'नई नवेली' 16 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

'डायन भाभी' बनीं यामी?
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें यामी गौतम लाल रंग की साड़ी में सज-संवरकर नजर आ रही हैं। सोने के गहने पहने हैं। हंसती मुस्कुराती हुई वे किसी भूतिया शख्स के गले में दुपट्टा फंसाकर खींच रही हैं और वह चीख रहा है। 
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'नई नवेली दुल्हन डायन'। इसी के साथ पोस्टर पर लिखा है, 'भाभी डायन है'। इस दशहरा फैंटेसी एंटरटेनर के लिए तैयार रहिए। 

 
विज्ञापन

यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम@amazonmgmstudiosin
हॉरर और कॉमेडी, दोनों होंगे भरपूर
'नई नवेली' फिल्म में जी. वी. प्रकाश कुमार का संगीत है। यह दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां असाधारण घटनाएं घटती हैं और वह पारिवारिक उथल-पुथल से टकराती हैं। इस कड़ी में कई दिलचस्प और अप्रत्याशित मोड़ आते हैं। फिल्म में हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज मिलेगा। 

क्या होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी मेरठ के एक घर में आई बहू पर आधारित है, जिसके डायन होने का शक होता है। मेरठ के एक अस्त-व्यस्त घर में एक आदर्श दुल्हन आती है। उसे स्वर्ग जैसा बना देती है, लेकिन तभी उसके देवर को शक होने लगता है कि उसकी आदर्श दिखने वाली भाभी असल में एक डायन हो सकती है। 
फिल्म को लेकर निर्माता आनंद एल. राय ने कहा, 'फिल्म 'नई नवेली' एक ऐसी कहानी है, जो हर मोड़ पर आपको चौंकाती है। दर्शकों को इसमें फैंटेसी, हास्य और रोमांच से भरे अनोखे अनुभव होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें