फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘40 साल में ऐसा सफर नहीं किया’, राजपाल यादव की नई फिल्म में दिखेगा बिल्कुल अलग अंदाज; एक्टर ने दी ये जानकारी

Wed, 19 Aug 2026 04:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajpal Yadav Upcoming Movie: बॉलीवुड के पॉपुलर कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव जल्द ही अपनी नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। जानिए कौन सी फिल्म में नजर आएंगे एक्टर। 

विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपाल यादव का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म में दर्शकों को उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिल्म उनके लिए एक खास सफर जैसी है, जिसे उन्होंने पिछले कई दशकों में नहीं किया है।

इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर

विज्ञापन

ANI से बातचीत में राजपाल यादव ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘द किंग ऑफ वंडरफुल वर्ल्ड’ जिंदगी पर आधारित 12 चैप्टर्स की एक कहानी है। इस प्रोजेक्ट पर उनकी टीम काफी लंबे समय से काम कर रही है। फिल्म पर काम कोविड-19 महामारी से पहले ही शुरू हो गया था।

राजपाल यादव ने बताया कि जब उन्हें फिल्म का प्रपोजल मिला तो टीम ने इसे भारतीय संस्कृति से जोड़ने का फैसला किया। उन्होंने साफ कहा कि फिल्म में किसी दूसरी फिल्म के सीन की कॉपी नहीं होगी।

एक्टर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से अपनी कहानी और भारतीय संस्कृति पर आधारित होगा।

राजपाल यादव - फोटो : इंस्स्टाग्राम@rajpalofficial

दिवाली से पहले आएगा फिल्म का पोस्टर

  • राजपाल यादव ने फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
  • हालांकि, उन्होंने बताया कि दिवाली से पहले फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया जाएगा।
  • फिल्म की शूटिंग भारत में होगी।
  • इसका सेट मुंबई के गोरेगांव में तैयार किया जाएगा, लेकिन राजपाल यादव चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में भी हो।
  • इसके लिए उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से शूटिंग के लिए जगह देने की अपील की है।
  • राजपाल यादव के मुताबिक, फिल्म के 12 चैप्टर्स में दर्शकों को उनके करियर का एक ऐसा सफर देखने को मिलेगा, जो उन्होंने पिछले 40 साल में नहीं किया है।
विज्ञापन

राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

ये फिल्में भी हैं पाइपलाइन में
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव को हाल ही में ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था। इसके अलावा उनके पास ‘मालामाल वीकली 2’ भी है। अब ‘द किंग ऑफ वंडरफुल वर्ल्ड’ में उनका नया अंदाज देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें- Raaka Movie: क्या अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में नजर आएंगे हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ? मिला फिल्म से जुड़ा यह अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें