फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' के लक्ष्मण के बारे में जानकर सरगुन मेहता हो गई थीं हैरान! नहीं पता था कि पति ने किया यह रोल

Thu, 02 Apr 2026 02:53 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Dubey: सरगुन मेहता ने बताया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके पति रवि दुबे 'रामायण' की शूटिंग के लिए जाते थे। जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो वह हैरान थीं।
विज्ञापन
रवि दुबे के साथ सरगुन मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम@ sargunmehta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर आज रिलीज हो गया है। जहां इस टीजर में राम पर ज्यादा फोकस किया गया है, वहीं लक्ष्मण (रवि दुबे) को भी दिखाया गया है, हालांकि वह थोड़े धुंधले नजर आ रहे हैं। इस बीच एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता ने बताया कि अभिनेता ने उन्हें इसकी शूटिंग के बारे में कभी कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

'रामायण' के बारे में सरगुन को नहीं था पता
पिछले साल रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में सरगुन मेहता ने बताया 'हम घर पर काम के बारे में ज्यादा बात नहीं करते। उन्हें तब तक पता नहीं चलता कि मैं क्या कर रही हूं, जब तक मेरे प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं हो जाती। उसी तरह मुझे भी उनके काम के बारे में तब तक पता नहीं चलता, जब तक वह पब्लिक नहीं हो जाता। किसी ने अचानक मुझसे कहा, 'बधाई हो, रवि तो...' और मैंने कहा, 'चुप रहो। हमें एक-दूसरे को अपने काम को बताने की इजाजत नहीं है, इसलिए मुझे मत बताओ।' फिर मैंने कहीं इसके बारे में पढ़ा और सोचा, 'उन्होंने मुझे बताया भी नहीं, तो मैं उनसे पूछ भी नहीं सकती!''

रणबीर कपूर, रवि दुबे - फोटो : यूट्यूब
रवि दुबे ने नहीं दी जानकारी
सरगुन मेहता ने बताया कि रवि दुबे कभी भी काम की डिटेल्स शेयर नहीं करते थे। फिल्म सेट पर होने के बारे में बहुत गोलमोल बातें करते थे।
उन्होंने कहा, 'जब भी मैं रवि से पूछती थी कि वह कहां जा रहे हैं, तो वह बस इतना कहते थे, 'काम पर जा रहा हूं।' वह यह नहीं बताते थे कि किस फिल्म की शूटिंग करने जा रहै हैं। आखिरकार उन्हें पता चल गया कि रवि दुबे 'रामायण' की शूटिंग के लिए जाते थे। इस बात को जानकर वह हैरान थीं।

'रामायण' में अपने किरदार पर क्या बोले रणबीर कपूर? निर्देशक ने कहा- ये सिर्फ अच्छाई और बुराई पर नहीं है

विज्ञापन

रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म?
आपको बता दें कि 'रामायण' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलकियां दिखी हैं। टीजर के आखिर में यश को रावण के रूप में दिखाया गया है। 'रामायण' दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला हिस्सा 2026 में दिवाली पर रिलीज होगा। दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें