फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' देखकर निराश हो गया था ये एक्टर, काट दिए गए थे उसके कई सीन; फिर इस बात ने बदली सोच

Thu, 02 Apr 2026 12:54 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' को देखकर इसमें काम करने वाला एक कलाकार काफी मायूस हो गया था। फिल्म से उसके बहुत से सीन काट दिए गए थे।
विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की कामयाबी से इसमें काम करने वाले सभी कलाकार खुश हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार जारी है। इसने 14 दिनों में वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इस बीच फिल्म के एक एक्टर, विक्रम भांबरी ने बताया कि उनके कई सीन फिल्म के फाइनल एडिट से काट दिए गए थे, जिससे उन्हें काफी निराशा हुई।
विज्ञापन

अपने किरदार पर बोले विक्रम भांबरी
विक्रम भांबरी ने फिल्म में शकील कमांडो का किरदार निभाया है। टीओआई से बातचीत में एक्टर ने उस समय को याद किया जब उन्हें फिल्म के लिए चुना गया था और उनके किरदार के नाम के बारे में बताया गया था। उन्होंने कहा, 'उस समय, मुझे लगा कि यह किसी आतंकवादी जैसा नाम लग रहा है। फिर मैंने खुद से कहा कि, कम से कम मेरा कोई नाम तो है। मैं सिर्फ एक 'एक्स्ट्रा' (कलाकार) नहीं हूं। जब हमने काम शुरू किया, तो हमें बताया गया कि हम गैंग के सदस्य हैं और रणवीर के साथ हैं। यह सुनकर सच में बहुत अच्छा लगा।'

'रामायण' में अपने किरदार पर क्या बोले रणबीर कपूर? निर्देशक ने कहा- ये सिर्फ अच्छाई और बुराई पर नहीं है

विक्रम भांबरी - फोटो : इंस्टाग्राम@versyvik
फिल्म से सीट कट जाने पर एक्टर हुए निराश
एक्टर ने आगे बताया कि फिल्म के फाइनल कट में उनके कई सीन काट दिए गए थे। उन्होंने कहा, 'जब फिल्म रिलीज हुई, तो मुझे फिल्म में अपनी उतनी मौजूदगी नहीं दिखी, जितना हमने शूट किया था। जब मैंने अपने माता-पिता के साथ फिल्म का पहला भाग देखा, तो मुझे बहुत दुख हुआ। एक एक्टर चाहता है कि उसे लोग देखें, इसलिए मैं कुछ दिनों तक काफी परेशान रहा, क्योंकि मेरे कई सीन काट दिए गए थे। यह मेरे लिए बहुत निराशाजनक था। मेरे माता-पिता मुझसे कहते रहे कि मुझे शुक्रगुजार होना चाहिए लेकिन दिल हमेशा उनकी बात नहीं सुनता।'


 
विज्ञापन

बाद में हुई खुशी
उन्होंने आगे बताया 'दूसरे दिन, एक डिलीवरी वाला आया और उसने कहा, 'सर, मैंने आपको कल देखा था। आप 'धुरंधर' में हैं, है ना?' उस एक पल ने सब कुछ बदल दिया। मैं दुनिया का सबसे खुश इंसान बन गया।'

'धुरंधर 2' कलेक्शन
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे कलाकार हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसकी शानदार कमाई का सिलसिला जारी है। फिल्म ने महज 14 दिनों में भारत में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें