नेटिजन्स बोले- 'लीजेंड भी घर की डांट से नहीं बच पाते'
हेजल कीच शेयर किए गए वीडियो में कह रही हैं, 'मैं जहां भी जाती हूं युवी नजर आता है। आगे-पीछे हर जगह। घर के अंदर, घर के बाहर। बहुत हो गया यार। अब युवी की तो छुट्टी।' यह सब कहते हुए हेजल के चेहरे पर गुस्से वाले भाव हैं। मगर, थोड़ी देर में वे खुद मुस्कुराने लगती हैं। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि घर की डांट से युवराज जैसे क्रिकेट लीजेंड भी नहीं बच पाते हैं।
2016 में हुई युवराज-हेजल की शादी
युवराज और हेजल कीच की शादी नवंबर 2016 में हुई। दोनों की शादी को करीब दस साल हो चुके हैं। कपल के दो बच्चे हैं। बता दें कि हेजल ने कई भारतीय धारावाहिकों व फिल्मो में काम किया है। वे बॉडीगार्ड फिल्म में अपने काम के लिए लोकप्रिय हुईं।