अवॉर्ड्स की निष्पक्षता पर रंजीत ने पूछा सवाल
फिल्ममेकर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में अवॉर्ड को लेकर सवाल उठाया कि क्या अवॉर्ड ऑर्गनाइजेशन सच में निष्पक्ष तरीके से काम करते हैं। रंजीत ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'तमिलनाडु सरकार की तरफ से फिल्म अवॉर्ड्स के एलान के बाद, मेरा आपसे एक सवाल है: क्या तमिलनाडु और राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी और प्राइवेट अवॉर्ड ऑर्गनाइजेशन सच में ईमानदारी से काम करते हैं?'
पुरस्कार के लिए नामांकित हुए ये कलाकार
राज्य फिल्म पुरस्कार सूची में कई अभिनेता शामिल थे। धनुष, विजय सेतुपति, सूर्या, आर्य, विक्रम प्रभु, कार्थी और पार्थिबन को अलग-अलग वर्षों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नामित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री विजेताओं में नयनतारा, कीर्ति सुरेश, ज्योतिका, अपर्णा बालमुरली, लिजोमोल जोस और साई पल्लवी शामिल हैं।