बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान पैपराजी को जमकर पोज देती हैं। फोटो क्लिक करवाती हैं। लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह पैपराजी से अपना चेहरा छिपाती दिख रही हैं। इस वीडियाे पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं।
कैप से कवर किया अपना चेहरा
वामिका गब्बी एक ऑटो में बैठी थीं। उनके साथ एक शख्स भी नजर आया है। वह कौन है? इसकी पुष्टि नहीं हुई। लेकिन वामिका जरूर पैपराजी से अपना चेहरा छिपा रही थीं। उन्होंने अपनी कैप को चेहरे पर रख लिया और एक भी फोटो पैपराजी को लेने नहीं दिया।
ये खबर भी पढ़ें: 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना की एंट्री, इन तीन हसीनाओं से लड़ाएंगे इश्क
यूजर्स ने क्या-क्या दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वामिका गब्बी के वीडियो पर रिएक्शन दिए हैं। किसी ने कहा कि एक्ट्रेस ने मेकअप नहीं किया है। कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दे दिया। जबकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि पैपराजी को एक्ट्रेस का इस तरह से पीछा नहीं करना है। जब फिल्म प्रमोशन ना हो रहा तो उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए।