फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरा छिपाती दिखीं वामिका गब्बी, साथ नजर आया एक शख्स; वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले- पब्लिसिटी स्टंट

Sat, 08 Nov 2025 11:12 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Wamiqa Gabbi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें वामिका गब्बी को ऑटो में बैठे देखा गया। वह कैप से अपना चेहरा छिपाती दिखीं। आखिर वह ऐसा क्यों कर रही हैं? यूजर्स ने भी ये वीडियो देखकर रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान पैपराजी को जमकर पोज देती हैं। फोटो क्लिक करवाती हैं। लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह पैपराजी से अपना चेहरा छिपाती दिख रही हैं। इस वीडियाे पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन


कैप से कवर किया अपना चेहरा
वामिका गब्बी एक ऑटो में बैठी थीं। उनके साथ एक शख्स भी नजर आया है। वह कौन है? इसकी पुष्टि नहीं हुई। लेकिन वामिका जरूर पैपराजी से अपना चेहरा छिपा रही थीं। उन्होंने अपनी कैप को चेहरे पर रख लिया और एक भी फोटो पैपराजी को लेने नहीं दिया। 

ये खबर भी पढ़ें: 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना की एंट्री, इन तीन हसीनाओं से लड़ाएंगे इश्क  
विज्ञापन

 




यूजर्स ने क्या-क्या दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वामिका गब्बी के वीडियो पर रिएक्शन दिए हैं। किसी ने कहा कि एक्ट्रेस ने मेकअप नहीं किया है। कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दे दिया। जबकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि पैपराजी को एक्ट्रेस का इस तरह से पीछा नहीं करना है। जब फिल्म प्रमोशन ना हो रहा तो उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए।  


 

 

Trending Videos
विज्ञापन

वामिका गब्बी का करियर फ्रंट
इस साल वामिका गब्बी ने राजकुमार राव के साथ फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आईं। अगले साल वह साउथ फिल्म 'डीसी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' और 'भूत बंगला' में भी दिखेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें