क्यों नहीं ले रहे समय का स्टैंड?
अपने ऊपर बन रहे मेम्स पर तन्मय अक्सर यूट्यूब वीडियो बनाते हैं और उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर की है, इस पर यूजर ने उनसे पूछ लिया कि वह रणवीर अल्लाहबादिया मामले में समय रैना का पक्ष क्यों नहीं ले रहे हैं? इस पर तन्मय ने जवाब दिया 'जो कुछ भी हो रहा आखिर ये लोग उस पर कोई स्टैंड क्यों नहीं ले रहे हैं?' उनके साथी रोहन जोशी भी पैनल में मौजूद थे। तन्मय ने कहा 'मैं सच में यहां अपना काम कर रहा हूं, इससे ज्यादा आपको क्या सपोर्ट चाहिए?'
यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia-Tanmay Bhat: 'पता नहीं क्या चल रहा है उसके साथ'? तन्मय भट्ट ने अल्लाहबादिया पर ली चुटकी
कौस्तुभ ने तन्मय को समय का गुरू बताया
कॉमेडियन कौस्तुभ ने तन्मय को समय का कथित गुरु बताया और मजाक में कहा, 'आपको बोल रहे हैं। आप थे उसके (समय) के गॉडफादर।' पैनल में शामिल प्यूश शर्मा ने कहा कि 'वह उम्मीद कर रहे थे कि तनमय बोलेगा कि बेटे पहले बाप से होकर जाना पड़ेगा।' इसके बाद तनमय ने साल 2015 में हुई अपने विवाद के बारे में बताया जो रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सबसे ज्यादा किससे डरते हैं सलमान खान के भतीजे अयान अग्निहोत्री, बोले- सिकंदर स्टार नहीं बल्कि...
इंडियाज गॉट लैटेंट के बारे में
'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो समय रैना का है। यह शो यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम होता है। शो में कंटेस्टेंट आते हैं और अपनी काबिलियत दिखाते हैं। इसके बाद वहां मौजूद जज उन्हें नंबर देते हैं। जज में कॉमेडियन, कंटेंट क्रिएटर और एक्टर शामिल होते हैं। इसी शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट के मां-बाप को लेकर भट्टी बयानबाजी कर दी। इसके बाद शो को देखने वाले लोग नाराज हो गए। उन्होंने शो में शामिल होने वालों पर केस किए। रणवीर अल्लाहबादिया को सब लोगों से माफी मांगनी पड़ी, वहीं समय रैना ने इस शो के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए।