फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र: ही मैन ने ज्यादा मेकअप करने को क्यों कहा था? रोहिणी हट्टंगडी ने सुनाया 'हमसे ना टकराना' का किस्सा

Thu, 05 Nov 2026 10:41 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Dharmendra: फिल्म 'हमसे ना टकराना' में रोहिणी हट्टंगडी ने धर्मेंद्र की मां का रोल किया था।
  • फिल्म के सेट पर धर्मेंद्र ने रोहिणी से ज्यादा मेकअप करने को कहा था।
  • इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा अभिनेत्री रोहिणी ने सुनाया है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र, रोहिणी हट्टंगडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगडी ने पर्दे पर कई सुपरस्टार्स की मां का किरदार निभाया है। हालांकि असल जिंदगी में वह उन अभिनेताओं से उम्र में छोटी थीं। उन्होंने 'अग्निपथ' और 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन की मां का रोल किया। वह 'हमसे न टकराना' में धर्मेंद्र की मां के रूप में भी नजर आईं। अपने से बड़ी उम्र के अभिनेताओं के किरदार को निभाने को लेकर उन्होंने बात की है।
विज्ञापन
Trending Videos

मां का किरदार निभाने पर क्या बोलीं रोहिणी हट्टंगडी?
रोहिणी हट्टंगडी ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि एक बार धर्मेंद्र ने उनसे और ज्यादा मेकअप करने के लिए कहा था, क्योंकि उन्हें लगा कि वह उनकी मां का रोल निभाने के लिए बहुत कम उम्र की लग रही थीं। रोहिणी ने कहा, 'इससे मुझ पर कभी कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि जब मैं कोई रोल करती हूं, तो वह मेरे लिए बस एक किरदार होता है। आप एक कैरेक्टर निभा रहे होते हैं। मैं यह नहीं सोचती कि किरदार बड़ी उम्र का है या छोटी उम्र का। मैं हमेशा अपने किरदार के हिसाब से ही एक्टिंग करती हूं।'

धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
रोहिणी के किरदार से अमिताभ को नहीं थी दिक्कत
रोहिणी ने बताया कि अमिताभ बच्चन को उनकी मां का किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं थी। मगर उन्होंने 'हमसे न टकराना' के सेट पर धर्मेंद्र के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का एक किस्सा सुनाया। ऊटी में शूटिंग के दौरान पहले दिन वह धर्मेंद्र से मिलने गईं। जैसे ही वह अपनी कुर्सी पर बैठीं, उनका मेकअप आर्टिस्ट एक अजीब सी गुजारिश लेकर उनके पास आया।

रामायण एक्स रिव्यू: 'बेहद शानदार विजुअल्स', रावण के किरदार पर उठे सवाल; जानें यूजर्स को कैसी लगी फिल्म

रोहिणी हट्टंगडी ने सुनाया धर्मेंद्र से जुड़ा किस्सा
उन्होंने बताया, 'मेरा मेकअप मैन आया और मेरे चेहरे पर मेकअप करने लगा। मैंने उससे पूछा कि वह क्या कर रहा है और अभी तक मेकअप पूरा क्यों नहीं हुआ? उसने झिझकते हुए बताया कि मुझे और ज्यादा मेकअप करने के लिए कहा गया है क्योंकि धर्म जी का कहना था कि मैं बहुत कम उम्र की लग रही हूं। मैंने सोचा कि मुझे और कितना मेकअप करना पड़ेगा और कितने सफेद बाल लगाने पड़ेंगे? अगर मैं कम उम्र की हूं, तो मैं क्या कर सकती हूं?'
विज्ञापन

रोहिणी हत्तंगडी - फोटो : सोशल मीडिया
'हमसे न टकराना' के बारे में जानकारी
  • दीपक बहरी के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म 'हमसे न टकराना' 1990 में रिलीज हुई थी।
  • इसमें धर्मेंद्र, जितेंद्र, अनीता राज और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाओं में थे। 
  • इस फिल्म में रोहिणी हट्टंगडी ने धर्मेंद्र की मां का किरदार निभाया था। 
  • 1951 में जन्मीं रोहिणी उस समय 39 साल की थीं, जबकि धर्मेंद्र की उम्र 55 साल थी। 
  • रोहिणी को मुख्य रूप से रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' (1982) में कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।
  • इस भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के तौर पर बाफ्टा (BAFTA) पुरस्कार मिला।
  • वह इस श्रेणी में यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय कलाकार बनीं। 
  • फिल्म 'पार्टी' (1984) में अपने अभिनय के लिए रोहिणी हट्टंगडी को 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें