परिवार से था खास रिश्ता
हालांकि कुमुद लाइमलाइट से दूर रहती थीं, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से साफ झलकता था कि उनका खान परिवार से कितना गहरा रिश्ता था। वह अक्सर परिवार के साथ पार्टी, बर्थडे और खास मौकों पर नजर आती थीं।
उनके इंस्टाग्राम पर करीब 15 हजार फॉलोअर्स थे, जहां वह अपनी पर्सनल लाइफ, ट्रैवल और बिजनेस से जुड़ी झलकियां शेयर करती थीं। बताया जाता है कि उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम कबीर है।
हाल ही में मनाया था 60वां जन्मदिन
इस साल की शुरुआत में ही कुमुद ने अपना 60वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया था, जिसमें सलमान खान समेत उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें- मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे बादशाह, फोटो वायरल होते ही फैंस ने पूछे सवाल; बोले- ‘क्या ये हानिया आमिर हैं?’
कुमुद राणे के निधन से खान परिवार और उनके करीबियों को गहरा सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।