अभिनेता मुकुल देव के निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है। शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बतौर एक्टर टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मुकुल देव ने ‘सन ऑफ सरदार’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाई। उन्होंने हिंदी, पंजाबी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी लंबा सफर तय किया। चलिए जानते हैं उनके परिवार के बारे में।
पर्सनल लाइफ को रखा लाइमलाइट से दूर
जहां उनके ऑन-स्क्रीन किरदार मुखर और प्रभावी थे, वहीं वास्तविक जीवन में मुकुल देव बेहद निजी और शांत स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पत्नी शिल्पा देव सालों पहले उनसे अलग हो गई थीं और वो मुंबई में अकेले ही रहते थे।
उनकी एक बेटी है जिसका नाम सिया है। उसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है। हरी देव कौशल दिल्ली पुलिस में कमिश्नर रह चुके थे और उनके बड़े भाई राहुल देव भी एक चर्चित अभिनेता हैं। उनके भाई राहुल देव ने सुपारी, रात अकेली है और बर्दाश्त जैसी फिल्मों में काम किया है।