शानू शर्मा अपने पति के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी
शानू शर्मा ने बीते रविवार को पोस्ट साझा कर अपनी शादी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। शानू ने शादी की तस्वीरें तो साझा कीं, लेकिन उन्होंने पति का चेहरा और नाम दोनों ही उजागर नहीं किए। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, 'ईश्वर की कृपा से मुझे इस धरती पर साथ निभाने के लिए बेहतरीन साथी मिल गया है। माता-पिता के आशीर्वाद और शुभचिंतकों के प्यार से हमने आज सुबह अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से संपन्न कर लिया। जल्द ही शादी का जश्न मनाया जाएगा'।
शानू शर्मा अपने पति के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
शानू ने दिखाया पति का चेहरा
आज सोमवार को शानू ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इस बार उन्होंने हमसफर का चेहरा भी रिवील कर दिया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मैं हमेशा सोचती थी कि लोग अपनी शादी की तस्वीरों में क्यों हंसते हैं? अब मुझे पता चल गया है। 'हाय रे'। शानू ने पति का चेहरा बेशक रिवील कर दिया है। मगर, उन्होंने अपने जीवनसाथी का नाम छिपाने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने अपने पोस्ट में भी पति को टैग नहीं किया है।
शानू शर्मा अपने पति के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं शानू शर्मा के पति?
कास्टिंग डायरेक्टर शानू ने अपने पति का नाम नहीं लिखा है। मगर, पोस्ट के आखिर में उन्होंने जिस अंदाज में 'हाय रे' लिखा है, इसी में उनके पति के नाम की डिटेल होने की संभावना है। दरअसल, शानू के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की लिस्ट में Ray नाम सर्च करने पर रे ब्राउन नाम की प्रोफाइल का पता चला है। हालांकि, यह प्रोफाइल प्राइवेट है, लिहाजा इसके पोस्ट नहीं दिख रहे हैं। ऐसी संभावना है कि शानू शर्मा ने रे ब्राउन से ही शादी रचाई है। रे ब्राउन की प्रोफाइल के मुताबिक वे मेंटलिस्ट, अंडरग्राउंड गिटारिस्ट, लंदन-स्थित ट्रैम्पोलिन जिमनास्ट हैं। देखना होगा कि क्या शानू अगले पोस्ट में पति के नाम से पर्दा उठाएंगी?