फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranya Rao: कौन हैं रान्या राव? सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं साउथ अभिनेत्री

Thu, 06 Mar 2025 11:47 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranya Rao: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को 3 मार्च को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आइए जानते हैं कौन हैं रान्या राव?
 
विज्ञापन
रान्या राव - फोटो : फेसबुक- Ranya Rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को 3 मार्च को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 3 मार्च को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अभिनेत्री की गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्पेशल कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभिनेत्री के पास हवाई अड्डे पर 14.8 किलोग्राम सोना भी जब्त किया गया था। आइए जानते हैं कौन हैं रान्या राव?

विज्ञापन

रान्या राव कौन हैं?
अभिनेत्री, पुलिस महानिदेशक (पुलिस आवास निगम) रामचंद्र राव की बेटी हैं। उन्होंने मशहूर एक्टर सुदीप के साथ फिल्म ‘मानिक्या’ (2014) में भी काम किया है। कर्नाटक के चिकमगलूर की मूल निवासी रान्या ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बेंगलुरु में दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने साल 2014 में सुदीप द्वारा निर्देशित और अभिनीत कन्नड़ फिल्म माणिक्य से अपने अभिनय की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता की प्रेमिका की भूमिका अदा की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने विक्रम प्रभु के साथ साल 2016 की फिल्म ‘वाघा’ से तमिल सिनेमा में कदम रखा। साल 2017 में अभिनेत्री ने अभिनेता गणेश के साथ एक पत्रकार की भूमिका निभाते हुए, ‘पटकी’ के साथ कन्नड़ सिनेमा में वापसी की।



इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: सोने की तस्करी करते पकड़ी गई पुलिस महानिदेशक की बेटी, साउथ अभिनेत्री के पास से 14 किलो सोना भी जब्त

विज्ञापन

रान्या राव की गिरफ्तारी 
डीआरआई ने पाया कि वह पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा कर चुकी हैं, जिसके बाद एजेंसी ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इस खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारी 3 मार्च को रान्या के आने से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंच गए। वह दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से आई थीं और सोमवार शाम करीब 7 बजे उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया।



यह खबर भी पढ़ें: Tamannaah-Vijay: तमन्ना भाटिया या विजय वर्मा किसकी नेटवर्थ है सबसे ज्यादा? जानिए कौन लेता है मोटी रकम


अधिकारी कर रहे जांच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे मामले पर अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उन्होंने स्वतंत्र रूप से काम किया या वह दुबई और भारत के बीच चल रहे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें