विशाल का फिल्मी करियर
विशाल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1989 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, जब उन्होंने तमिल फिल्म ‘जदिक्केथा मूडी’ में अभिनय किया। हालांकि बतौर लीड एक्टर उन्होंने 2004 में तमिल फिल्म ‘चेलामई’ से अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा विशाल अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी ‘विशाल फिल्म फैक्ट्री’ भी चलाते हैं।
विशाल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अब तक ‘संदाकोझी’, ‘थिमीरु’, ‘थामिरापरानी’, मलयालम फिल्म ‘खलनायक’, ‘इरुम्बु थिराई’ और ‘थुप्परिवालन 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। तमिल सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशाल को 2006 में कलैमामणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
ये खबर भी पढ़ें: Sai Dhanshika: कौन हैं साई धनशिका? 12 साल बड़े इस तमिल एक्टर से जल्द रचाएंगी शादी
राजनीति में भी रखा था कदम
बता दें विशाल ने चेन्नई के राधाकृष्णन नगर निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था , जो दिसंबर 2017 में जयललिता की मृत्यु के बाद खाली हो गया था। लेकिन उनका नामांकन खारिज कर दिया गया।