फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायर: 18 इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी विनोद कापड़ी की फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, जानें कब होगी रिलीज

Tue, 29 Sep 2026 10:11 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vinod Kapri’s Movie Pyre:  नेशनल अवॉर्ड विजेता विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उत्तराखंड में शूट हुई यह फिल्म एक बुजुर्ग दंपति के प्यार, अकेलेपन और बच्चों के पलायन के बाद उनके इंतजार की कहानी दिखाती है।
विज्ञापन
पायर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कुमाऊं की खूबसूरत वादियों में बसे एक बुजुर्ग दंपति की कहानी अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है।
विज्ञापन


फिल्म में 80 साल के पदम सिंह कापड़ी और 70 साल की हीरा देवी पहली बार अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म प्यार, अकेलेपन, यादों और बच्चों के पलायन के बीच माता-पिता के इंतजार की कहानी बयां करती है।

विनोद कापड़ी, 'पायर' फिल्म - फोटो : एक्स-@vinodkapri
कब रिलीज होगी मूवी?
'पायर' 23 अक्टूबर, 2026 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें कुमाऊं क्षेत्र के एक दूरदराज गांव की पृष्ठभूमि पर बनी एक बुजुर्ग दंपति की कहानी देखने को मिलेगी, जिनकी जिंदगी उनके घर, पुरानी यादों और एक-दूसरे के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके बच्चे बेहतर भविष्य की तलाश में गांव से दूर जा चुके हैं और बुजुर्ग दंपति उनके लौटने का इंतजार कर रहा है।

विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म 'पायर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को लेकर क्या बोले थे कापड़ी?
फिल्म के दोनों मुख्य कलाकारों को चुनने के बारे में निर्देशक विनोद कापड़ी ने एक रिलीज के अनुसार कहा कि उनके असली जीवन के अनुभवों ने कहानी को स्वाभाविक बनाने में मदद की।

उन्होंने कहा, 'पायर आखिरकार दो लोगों के बीच प्यार की कहानी है, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताई है और माता-पिता और उनके बच्चों के बीच प्यार की भी। मैं इस कहानी को ऐसे दो लोगों के जरिए बताना चाहता था, जिन्होंने खुद ऐसी जिंदगी जी है।

पदम सिंह जी और हीरा देवी जी को ढूंढना एक असाधारण अनुभव था। उनके रिश्ते, उनकी खामोशी और भावनाओं ने पर्दे पर ऐसी सच्चाई ला दी, जिसे कोई पेशेवर कलाकार दोबारा नहीं बना सकता था।'
  • बता दें कि फिल्म में पदम सिंह का किरदार निभाने वाले पदम सिंह कापड़ी रिटायर्ड आर्मी मैन हैं।
  • वहीं तुलसी का किरदार निभाने वाली हीरा देवी एक गृहिणी, विधवा और पूर्व डांसर हैं।
विज्ञापन

विनोद कापड़ी - फोटो : एक्स @vinodkapri
कई अवॉर्ड जीत चुकी है फिल्म
  • 'पायर' का वर्ल्ड प्रीमियर 28वें टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां फिल्म ने POFF बेस्ट फिल्म ऑडियंस अवॉर्ड जीता था।
  • इसके बाद फिल्म को साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, कैम्ब्रिज फिल्म फेस्टिवल, बाथ फिल्म फेस्टिवल, फज्र इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और केरल के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया।
  • मेकर्स के मुताबिक, फिल्म अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है, जिनमें 15 बेस्ट फिल्म अवॉर्ड शामिल हैं।
  • इसे सर्बिया और बोस्टन में बेस्ट डायरेक्टर के पुरस्कार भी मिले हैं।
  • इसके अलावा फिल्म के संगीत, सिनेमैटोग्राफी और साउंड के लिए भी इसे सम्मान मिला है।
  • फिल्म को विनोद कापड़ी, सुरेश जोशी और अरिंद्र राय चौधरी ने भागीरथी फिल्म्स और मशकबीन स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
  • सिनेपोलिस भारत के सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज करेगा।
  • फिल्म का संगीत माइकल डैना ने तैयार किया है, जो 'लाइफ ऑफ पाई', 'मॉनसून वेडिंग', 'लिटिल मिस सनशाइन' और 'मनीबॉल' जैसी फिल्में देखने के लिए जाएं।
  • फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें