कुमार सानू से है खास कनेक्शन
बता दें कि शैनन के. बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू की बेटी हैं। सिंगर ने दो शादियां की और उनकी पहली शादी से बेटे जान कुमार सानू हैं और दूसरी पत्नी के साथ गायक ने एक बेटी को गोद लिया, जो शैनन हैं। शैनन ने अपना डेब्यू पॉप सिंगल 'अ लॉन्ग टाइम' से किया था, जिसे जस्टिन बीबर के सहयोगी पू बी ने प्रोड्यूस किया था और लिखा था।
कोचेला में किया था परफॉर्म
शैनन के. सिंगर हैं और उनका करियर सिर्फ भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है। उन्होंने 2025 में दुनिया के चर्चित म्यूजिक फेस्टिवल कोचेला में परफॉर्म किया था। इससे पहले वह लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में भी अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 15 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
- शैनन भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ले चुकी हैं।
- शैनन की परवरिश का एक बड़ा हिस्सा पश्चिमी संस्कृति में हुआ है।
- यही वजह है कि उनके संगीत में इंडियन क्लासिकल और वेस्टर्न पॉप दोनों का प्रभाव देखने को मिलता है।
- 2026 में उन्होंने 'नॉट माय शेड' गाना रिलीज किया।
- शैनन के संगीत में सेल्फ-वर्थ, बुलिंग और इमोशनल स्ट्रेंथ जैसे विषय पहले भी देखने को मिले हैं।