फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rukmini Vasanth: कौन हैं रुक्मिणी वसंत? ‘कांतारा चैप्टर 1’ के बाद 'KGF' स्टार यश के साथ इस फिल्म में दिखेंगी

Mon, 22 Sep 2025 05:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Rukmini Vasanth: रुक्मिणी वसंत! साउथ इंडस्ट्री की चर्चित फिल्मों में वे नजर आने वाली हैं। एक फिल्म है 'कांतारा चैप्टर 1', जिसमें ऋषभ शेट्टी लीड रोल में हैं। इसके बाद यश की फिल्म में भी उन्हें देखा जाएगा। जानिए कौन हैं रुक्मिणी वसंत?
विज्ञापन
रुक्मिणी वसंत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत अहम भूमिका निभाएंगी। आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। रुक्मिणी के पास ऋषभ शेट्टी के बाद एक और साउथ सुपरस्टार की फिल्म भी है। वे 'केजीएफ' फेम रॉकी भाई उर्फ यश की अगली फिल्म में भी नजर आएंगी। जानते हैं रुक्मिणी के बारे में

विज्ञापन


Kantara Chapter 1 Trailer: 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर रिलीज, राजा और प्रजा में होगा युद्ध; दमदार हैं कई सीन

रुक्मिणी वसंत - फोटो : इंस्टाग्राम
यश की इस फिल्म में नजर आएंगी रुक्मिणी
रुक्मिणी साउथ सुपरस्टार यश की अगली बहु चर्चित फिल्म 'टॉक्सिक' में भी नजर आएंगी। रुक्मिणी वसंत चर्चित एक्ट्रेस हैं, जो साउथ इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वे मुख्य रूप से कन्नड़ तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 'बीरबल' (2019) से अपने करियर की शुरुआत की थी। रुक्मिणी को लोकप्रियता साल 2023 में रोमांटिक ड्रामा 'सप्त सागरदाचे एलो: साइड ए' से मिली, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (कन्नड़) के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता।
 

रुक्मिणी वसंत - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी 'कांतारा चैप्टर 1' 
रुक्मिणी ने हाल के दिनों में 'कांतारा चैप्टर 1' में अपनी एंट्री को लेकर सुर्खियों बटोरीं। इसके बाद रुक्मिणी यश की 'टॉक्सिक' और प्रशांत नील-जूनियर एनटीआर की फिल्म 'ड्रैगन' में भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि ‘कंताराः चैप्टर 1’ के निर्देशन की कमान भी ऋषभ शेट्टी ने संभाली है। यह होम्बले फिल्म्स के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक है। यह फिल्म दो अक्तूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

रुक्मिणी की चर्चित फिल्में
रुक्मिणी की चर्चित फिल्मों की बात करें तो 'बनादारियाल्ली', 'बघीरा' और 'भैरथी रानागल' जैसी बड़े बैनर वाली कन्नड़ फिल्मों में उन्होंने काम किया है। इसके अलावा 'अप्पुडो इप्पुडो एप्पुडो' और 'ऐस' जैसी फिल्मों के जरिए तेलुगु और तमिल इंडस्ट्री में भी अभिनय का दमखम दिखाया है। रुक्मिणी को 05 सितंबर 2025 को रिलीज हुई 'मधरासी' में भी देखा गया, जिसमें शिवकार्तिकेयन ने अहम भूमिका अदा की। सोशल मीडिया पर रुक्मिणी की अच्छी फैेन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें