फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bads of Bollywood: फिर मुश्किल में फंसे रणबीर कपूर, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के इस सीन पर विवाद; FIR की मांग

Mon, 22 Sep 2025 05:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor in The Ba***ds of Bollywood: अभिनेता रणबीर कपूर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सुर्खियों में है। शो में रणबीर कपूर को एक सीन में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इस पर विवाद हो रहा है। इस मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने आपत्ति जताई है और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos

एनएचआरसी ने की शिकायत की मांग
एनएचआरसी के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने इस बारे में एएनआई से कहा 'हमें एक संस्था से एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नाम की एक सीरीज चल रही है। इस सीरीज के एक सीन में अभिनेता रणबीर कपूर ई-सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके जरिए वह युवाओं, खासकर हमारी नई पीढ़ी को ई-सिगरेट पीने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।'
 

शिकायत पर उठाया बड़ा कदम
प्रियांक कानूनगो ने आगे कहा 'हमने इस शिकायत की जांच की और पाया कि भारत में ई-सिगरेट निषेध अधिनियम के तहत, कोई भी व्यक्ति इसका प्रचार नहीं कर सकता। भारत में ई-सिगरेट का निर्माण, आयात, बिक्री या भंडारण एक अपराध है। हमने मुंबई पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। उनसे एफआईआर दर्ज करने और अभिनेता, प्रोडक्शन कंपनी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। हमने उनसे इन ई-सिगरेट के निर्माताओं, आयातकों और विक्रेताओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा है।'
 
विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को जारी किया नोटिस
प्रियांक कानूनगो ने आगे कहा 'हमने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को भी नोटिस जारी किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री से इसे हटाने और संबंधित प्लेटफॉर्मों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।'

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बारे में
सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 18 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इस सीरीज में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में दिखाया गया है। शो में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, राघव जुयाल, मनोज पाहवा, मोना सिंह, अनन्या सिंह और सहर बंबा ने अभिनय किया है। कई बड़े सितारों ने इसमें कैमियो किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें