दिल्ली के ओड़िया परिवार में हुआ जन्म
27 अक्टूबर 1997 को दिल्ली में एक ओड़िया परिवार में जन्मीं रितिका नायक ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। साल 2019 में रितिका ने दिल्ली टाइम्स फ्रेश फेस का 12वां सीजन भी जीता है।
2022 में किया फिल्मों में डेब्यू
रितिका को शुरू से ही एक्टिंग की दुनिया में जाना था। कई जगह ऑडिशन देने के बाद रितिका को साल 2022 में आई ‘अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम’ में एक्टिंग करने का मौका मिला। इस फिल्म से रितिका ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में रितिका के साथ विश्वक सेन और रुखसार ढिल्लन भी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म के लिए रितिका को SIIMA अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला।
इसके बाद रितिका 2023 में आई नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘हाय नन्ना’ में भी नजर आई थीं। हालांकि, इस फिल्म में उनका सिर्फ कैमियो था। इसके बाद अब ‘मिराय’ रितिका की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में वो मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्मों में विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा की फिल्म ‘डुएट’ शामिल है।
यह खबर भी पढ़ेंः Mirai Movie Review: कहानी और दमदार वीएफएक्स के भरोसे चलेगी ‘मिराय’; तेजा सज्जा का काम बढ़िया, कमजोर दिखा विलेन
‘मिराय’ में दिखा रितिका का मासूस अंदाज
‘मिराय’ में रितिका ने विभा नाम का किरदार निभाया है, जिसे तेजा सज्जा के किरदार को ढूंढने के लिए भेजा जाता है। उनका किरदार काफी शांत और सौम्य है। एक साधिका की तरह लगते अपने किरदार में रितिका काफी खूबसूरत लगी हैं और उनकी मासूमियत ने हर किसी को प्रभावित किया है। यही कारण है कि फिल्म रिलीज होते ही लोग रितिका के बारे में जानना चाहते हैं।