फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं मुस्तफा अहमद? रणवीर सिंह समेत इन कलाकारों के रहे कोच, 'धुरंधर 2' में निभाया ये किरदार

Sun, 22 Mar 2026 05:23 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Mustafa Ahmed: मुस्तफा अहमद ने 'धुरंधर 2' में अहम किरदार निभाया है। उनके किरदार की तारीफ हो रही है। इससे पहले वह क्या करते थे, आइए इस खबर में जानते हैं।
विज्ञापन
मुस्तफा अहमद - फोटो : इंस्टाग्राम@mustafa_thebull_ahmed
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। यह ऐसी फिल्म है, जिसमें अहम किरदार के अलावा सपोर्टिंग किरदारों की भी चर्चा हो रही है। ये कलाकार ना सिर्फ अच्छी अदाकारी की वजह से चर्चा में हैं, बल्कि वह अपने एक्टिंग करियर के सफर को लेकर भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन

मुस्तफा अहमद का किरदार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' में मुस्तफा अहमद ने खुफिया एजेंट रिजवान का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अभिनय करने से पहले वह पारंपरिक तौर से कलाकार नहीं थे। अभिनय करने से पहले वह स्ट्रेंथ कोच थे। उन्होंने कई बॉलीवुड कलाकारों को ट्रेन किया है।
'धुरंधर 2' में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर किया। जहां दर्शकों ने हमजा के किरदार में रणवीर सिंह को पसंद किया, वहीं उन्होंने मुस्तफा अहमद को रिजवान के किरदार में खूब प्यार दिया। रिजवान, हमजा का एक मिशन में साथ देते हैं।
 

इन कलाकारों के रहे कोच
दिलचस्प बात है कि मुस्तफा लंबे समय से इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'पद्मावत' के लिए रणवीर सिंह को ट्रेन किया। इस फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। मुस्तफा की क्लाइंट लिस्ट में विक्की कौशल भी हैं। उन्होंने विक्की को फिल्म 'सरदार उधम' के लिए ट्रेन किया। वह 'आर्टिकल 370' के समय यामी गौतम के भी कोच रहे।
इसके अलावा मुस्तफा ने ऋतिक रोशन के साथ काम किया। मुस्तफा ऋतिक रोशन के फिजियोथेरेपिस्ट रहे।
 
विज्ञापन

इस तरह फिल्मों में आए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्तफा के आदित्य धर के साथ अच्छे रिश्ते हैं। इसी वजह से मुस्तफा फिल्मों में आए। उन्होंने फिल्म 'धूमधाम' से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसमें यामी गौतम भी थीं। इसके बाद वह 'धुरंधर' में नजर आए। 'धुरंधर 2' में उन्हें ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिला।

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस
पेड प्रीव्यू और रिलीज के बाद से ही 'धुरंधर 2' अच्छी कमाई कर रही है। इसने रिलीज के महज चार दिनों के अंदर ही भारत में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें