फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Kotak: कौन हैं लाइव टीवी पर प्रपोज हुईं एंकर करिश्मा कोटक? चिरंजीवी और नवाज के साथ कर चुकी हैं काम

Sun, 03 Aug 2025 05:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Karishma Kotak: एंकर करिश्मा कोटक सुर्खियों में हैं। दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) लीग के मालिक हर्षित तोमर ने करिश्मा को लाइव प्रपोज करने की बात कही है। जानिए कौन हैं करिश्मा कोटक?
विज्ञापन
करिश्मा कोटक-हर्षित तोमर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करिश्मा कोटक को लाइव टीवी पर प्रपोजल मिला है। डब्ल्यूसीएल के मालिक हर्षित तोमर ने लाइव टीवी पर करिश्मा से दिल की बात कही है। दरअसल, क्रिकेट लीग WCL 2025 के फाइनल के बाद डब्ल्यूसीएल के मालिक हर्षित तोमर एंकर करिश्मा को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान करिश्मा ने पूछा कि टूर्नामेंट की सफलता का जश्न वे कैसे मनाएंगे? इस पर हर्षित ने कहा कि 'अब सब खत्म होने के बाद मैं आपको प्रपोज कर दूं'। उनका जवाब सुनकर करिश्मा शरमा गईं। कुछ देर बाद हर्षित ने इंस्टाग्राम पर करिश्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाया है। जानते हैं कौन हैं करिश्मा कोटक?

विज्ञापन

करिश्मा कोटक - फोटो : इंस्टाग्राम
16 वर्ष की उम्र में शुरू की मॉडलिंग
करिश्मा कोटक ब्रिटिश मॉडल अभिनेत्री और टीवी प्रेजेंटर हैं। उन्होंने कई भारतीय फिल्मों में काम किया है। वे साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर नवाजुद्दीन जैसे सितारों के साथ फिल्में कर चुकी हैं। करिश्मा कोटक का जन्म 26 मई 1982 को लंदन में हुआ। उनके पिता गुजराती थे और मां ईस्ट अफ्रीकी मूल की हैं। करिश्मा ने 16 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। फिर 20 साल की उम्र में भारत आकर फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में काम शुरू किया। 
 

करिश्मा कोटक - फोटो : इंस्टाग्राम
टीचर बनना चाहती थीं करिश्मा, मगर 
करिश्मा का परिवार लंदन में रहता है। करिश्मा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया है। शुरुआत में वे टीचर बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने टीचिंग कोर्स में दाखिला भी लिया। दूसरी तरफ 16 की उम्र में मॉडलिंग भी शुरू कर चुकी थीं। 20 की उम्र में वे भारत आईं। उन्हें अहसास हुआ कि यहां भारतीय फैशन जगत में काफी अवसर हैं। 2005 में करिश्मा मुंबई शिफ्ट हो गईं। उन्होंने यूनाइटेड ब्रुअरीज ग्रुप के साथ काम किया है और 2006 में किंगफिशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट कराया। ऑस्ट्रेलिया में अतुल कस्बेकर ने उनका शूट किया। 

Karishma Kotak: लाइव टीवी पर WCL ओनर ने किया एंकर करिश्मा कोटक को प्रपोज, यहां देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन

करिश्मा कोटक - फोटो : इंस्टाग्राम
चिरंजीवी और नवाजुद्दीन के साथ किया है काम
मॉडलिंग और विज्ञापनों के बाद उन्होंने अभिनय में कदम रखे। वे कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। 2012 में वे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 6 में नजर आईं। हालांकि, करीब चार हफ्ते बाद पिता के निधन के चलते वे शो से बाहर आ गईं। करिश्मा ने कई फिल्मों में काम किया है। साल 2007 में वे चिरंजीवी के साथ तेलुगु कॉमेडी फिल्म 'शंकर दादा जिंदाबाद' में नजर आईं। साल 2016 में वे नवाजुद्दीन के साथ फिल्म 'फ्रीकी अली' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे 'कप्तान', 'मिस्टर मम्मी', 'लखनवी इश्क' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें