फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं ईशा रिखी: शादी के बाद टूटा दिल, सलमान के सामने किया ब्रेकअप का जिक्र; ‘बिग बॉस’ की इस हसीना को जानें

Mon, 07 Sep 2026 12:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Who is Isha Rikhi:  ‘बिग बॉस 20’ में ईशा रिखी भी घर के अंदर दिखाई देने वाली हैं। रविवार को शो के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने उनका स्वागत किया। बीते दिनों अपने रिश्ते के चलते खूब चर्चा में रहीं ईशा अब फिर चर्चा में रही हैं। जानिए ईशा रिखी के बारे में सबकुछ…
विज्ञापन
1 of 8
ईशा रिखी - फोटो : अमर उजाला
‘बिग बॉस 20’ में इस बार कई ऐसे प्रतिभागी शामिल किए गए जिनसे ज्यादातर लोग परिचित नहीं हैं। हालांकि, किसी को विवाद तो किसी को उसके व्यक्तिगत जीवन के चलते दर्शक जानते जरूर हैं। ऐसा ही एक नाम है ईशा रिखी। वैसे तो ईशा पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस और मॉडल पर बीते दिनों एक रिश्ता टूटने के चलते खूब चर्चा में रही हैं। यहां जानें कौन हैं ईशा?
विज्ञापन

2 of 8
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi

पंजाबी फिल्म से किया डेब्यू  
ईशा रिखी ने फैशन वर्ल्ड में अपनी शुरुआत 17 साल की उम्र में बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने पंजाबी भाषी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में फिल्म ‘जट्ट और जूलियट’ में कैमियो रोल भी किया।

विज्ञापन

3 of 8
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi

किस फिल्म से मिली पहचान? 
ईशा रिखी ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘हैप्पी गो लक्की’, ‘मेरे यार कमीने’ में अभिनय किया। मगर सबसे ज्यादा शोहरत उन्हें फिल्म ‘अरदास’ से मिली। इस फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क भी अहम भूमिकाओं में थे।

4 of 8
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi

बॉलीवुड में कब किया डेब्यू?
2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘नवाबजादे’ से ईशा ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म का निर्देशन जयेश प्रधान ने किया था। वहीं मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा इसके निर्माता थे। यह एक डांस कॉमेडी थी जिसमें ईशा के अपोजिट राघव जुयाल और पुनीत पाठक मुख्य भूमिकाओं में थे। ईशा ने इस फिल्म में शीतल का किरदार निभाया था।

विज्ञापन

5 of 8
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi

मां के किस सपने को किया पूरा?
ईशा रिखी के पिता का नाम प्रदीप रिखी था। बेहद कम उम्र में ही अभिनेत्री के सिर से उनके पिता का हाथ छूट गया था। इसके बाद मां पूनम रिखी ने उनकी परवरिश की है। उनकी मां का सपना एक अभिनेत्री बनने का था।
इसी सपने को उन्होंने ईशा के जरिए पूरा किया। एक पुरानी बातचीत में ईशा ने कहा था कि उन्होंने कभी भी एक्टिंग को करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। मगर मॉडलिंग से अचानक ही अभिनय की दुनिया में आ गईं।

विज्ञापन

6 of 8
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi

रैपर बादशाह से कब और कैसे मिली?
ईशा रिखी ने पॉपुलर सॉन्गराइटर और रैपर बादशाह को कई साल तक डेट किया। एक कॉमन फ्रैंड की पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई, जिसके बाद दोस्ती शुरू हुई जो आगे जाकर प्यार में बदल गई। चार साल बाद मार्च 2026 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे। शादी की जानकारी ईशा की मां पूनम ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

विज्ञापन

7 of 8
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi

छह महीने में ही टूट गई शादी 
एक दूसरे को चार साल तक डेट करने बाद दोनों ने इसी साल मार्च में शादी की थी। मगर पति-पत्नी के रूप में दोनों यह रिश्ता संभाल नहीं सके। मात्र छह महीने बाद सितंबर में ही दोनों ने तलाक ल लिया। दोनों ने फैंस के निजता की अपील करते हुए अपने अलगाव की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी।

विज्ञापन

8 of 8
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi

सलमान के सामने हुईं भावुक 
अब ईशा रिखी 'बिग बॉस 20' के सीजन में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुईं है। शो के मंच पर होस्ट सलमान खान के सामने वह अपना रिश्ता याद कर भावुक हो गईं। इस पर सलमान ने उनसे कहा कि उन्हें अपना अतीत भूलकर आगे बढ़ना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 20: माही विज के बॉसी नेचर से परेशान हुए कंटेस्टेंट, भावुक हुईं ईशा रिखी; जानें पहले दिन क्या रहा खास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें