फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है 'केटामाइन क्वीन' जसवीन संघा? जिसकी वजह से गई हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी की जान; दो देशों की है नागरिकता

Fri, 10 Apr 2026 11:41 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Jasveen Sangha: 'फ्रेंड्स' स्टार मैथ्यू पेरी की मौत के मामले में पांचवीं आरोपी जसवीन संघा को 15 साल की जेल की सजा हुई है। 'केटामाइन क्वीन' के नाम से मशहूर जसवीन लॉस एंजिल्स की रहने वाली है। कौन है वह? 
विज्ञापन
मैथ्यू पेरी-जसवीन संघा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी-कनाडाई अभिनेता मैथ्यू पेरी साल 2023 में इस दुनिया से विदा हो गए। सीरीज 'फ्रैंड्स' फेम हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत केटामाइन ड्रग की ओवरडोज के कारण हुई। इस मामले में 'केटामाइन क्वीन' के नाम से मशहूर जसवीन संघा को भी दोषी पाया गया है और 15 साल जेल की सजा सुनाई गई है। जसवीन ने अपना गुनाह कबूल किया है। 

विज्ञापन

जसवीन ने माना अपना गुनाह
जसवीन संघा लॉस एंजिल्स में बुधवार (स्थानीय समय) को फेडरल कोर्ट में पेश हुई, जहां डिस्ट्रिक्ट जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने उसे 180 महीने की जेल की सजा के साथ-साथ जेल से बाहर आने के बाद तीन साल की प्रोबेशन की सजा भी दी। सजा सुनाए जाने से कुछ घंटे पहले जसवीन संघा ने माफी मांगते हुए कहा, 'मैंने जो किया, उसके लिए कोई बहाना नहीं है। मैंने जो तकलीफ पहुंचाई है, उसके लिए मुझे गहरा अफसोस है। खासकर मैथ्यू के परिवार को जो दर्द पहुंचा है, उनका नुकसान अकल्पनीय और हमेशा के लिए है।

कौन है जसवीन संघा? पंजाब से है ताल्लुक
42 वर्षीय जसवीन संघा के पास दोहरी नागरिकता है। केटामाइन क्वीन संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम की नागरिक है। वे भारतीय मूल की है। संघा का परिवार पंजाब से ताल्लुख रखता है। हालांकि, जसवीन संघा का जन्म लंदन में हुआ था। तीन साल की उम्र में जसवीन संघा इंग्लैंड से संयुक्त राज्य अमेरिका चली गई। लगभग दस साल की उम्र में उसका परिवार दक्षिणी कैलिफोर्निया में बस गया। जसवीन संघा ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है। वहीं, इंग्लैंड के हल्ट इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है। 

रईसों को ड्रग सप्लाई करती थी 'केटामाइन क्वीन'
जसवीन संघा ने लॉस एंजिल्स में अमीर और अच्छे जान-पहचान वाले ग्राहकों को ड्रग्स सप्लाई करने वाली एक हाई-एंड सप्लायर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। सरकारी वकीलों ने बताया कि उसने खुद को एक ऐसी खास डीलर के तौर पर पेश किया जो, प्रभावशाली लोगों के एक बंद दायरे को सेवा देती थी। अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए खुद को एक ऐसी खास डीलर के तौर पर प्रचारित किया, जो हॉलीवुड के बड़े-बड़े लोगों को सेवा देती थी। संघा ने साल 2020 में एक ग्राहक से कहा था, 'मैं लोगों को चुनने में बहुत सोच-समझकर काम करती हूं और यह मशहूर हस्तियों का एक बहुत ही VIP दायरा है। अधिकारियों ने बताया कि वह नॉर्थ हॉलीवुड स्थित अपने घर से एक बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों का नेटवर्क चलाती थी, जिसके जरिए वह केटामाइन, मेथामफेटामाइन और अन्य नशीले पदार्थ सप्लाई करती थी।
विज्ञापन

पांचवीं आरोपी है जसवीन
15 साल की जेल की सजा पाने वाली जसवीन संघा ने अपने कामों की जिम्मेदारी भी ली और कहा, 'इस दुखद घटना की वजह बने हालात में मैंने जो भूमिका निभाई और जो काम किए मैं उनकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। मैं समझती हूं कि मेरा बर्ताव यानी ड्रग्स का धंधा चलाना और उसी रास्ते पर चलते रहना लापरवाही भरा, खतरनाक और गलत था'। जसवीन संघा उन पांच आरोपियों में से आखिरी हैं, जिन्होंने अभिनेता की मौत के मामले में आधिकारिक तौर पर अपना गुनाह कबूल किया है। बता दें कि टीवी सीरीज 'फ्रेंड्स' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर मैथ्यू पेरी अक्तूबर 2023 में अपने घर पर मृत पाए गए थे। बीते वर्ष जून में प्लासेंसिया ने एक समझौता किया था, जिसमें माना कि उसने 'फ्रेंड्स' स्टार को बिना किसी सही मेडिकल मकसद के केटामाइन दी थी। तीन अन्य आरोपियों में एरिक फ्लेमिंग, केनेथ इवामासा और मार्क चावेज हैं। तीनों ने भी पहले ही केटामाइन की सप्लाई की साजिश रचने का आरोप स्वीकार कर लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें