फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं सोफिक एसके? जिनके प्राइवेट वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका; गर्लफ्रेंड के साथ आ रहे नजर

Thu, 20 Nov 2025 12:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Sofik SK: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोफिक एसके अपने एक कथित MMS वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। आखिर कौन हैं सोफिक? जानिए
विज्ञापन
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोफिक एसके - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोफिक एसके (Sofik SK) का नाम सुर्खियों में है। वजह है उनका एक कथित एमएमएस वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें सोफिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ निजी पल बिताते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने और सोशल मीडिया पर हलचल मचने के बाद सोफिक और उनकी गर्लफ्रेंड इस मामले में चुप्पी तोड़ चुके हैं। उनका कहना है कि एक करीबी दोस्त ने यह वीडियो चोरी करके जानबूझकर वायरल किया है। मगर, लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर सोफिक हैं कौन? पढ़िए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन


गर्लफ्रेंड संग वायरल MMS पर सोफिक एसके ने तोड़ी चुप्पी; लोगों से की गुजारिश- 'इसे और न फैलाएं'

बंगाली इन्फ्लुएंसर हैं सोफिक एसके
सोफिक एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मूल रूप से वे पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं। वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर कॉमेडी वीडियो और बंगाली ड्रामा से संबंधित वीडियोज साझा करते हैं। वे अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं। लोग उनके वीडियो देखना पसंद करते हैं। 
 

इंस्टाग्राम पर है अच्छी फैन फॉलोइंग
सोशल मीडिया पर सोफिक की काफी अच्छी फैन फैलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 17 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। सोफिक काफी फनी अंदाज में वीडियो बनाकर दर्शकों का दिल जीतते हैं। उन्हें ‘Sofiker Chalaki’ वीडियो से काफी लोकप्रियता मिली। इसी से वे सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल हुए। 
विज्ञापन

पल्ली ग्राम का प्रमुख चेहरा हैं सोफिक
सोफिक एसके, पल्ली ग्राम टीवी (Palli Gram TV) के प्रमुख एक्टर हैं। बता दें कि यह एक यूट्यूब चैनल है। सोफिक डिजिटल क्रिएटर हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर सोफिक का जो कथित एमएमएस वीडियो वायरल हुआ है, वह करीब 15 मिनट का बताया जा रहा है। इसे तीन लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। सोफिक और उनकी गर्लफ्रेंड ने न्यूज 365 से बातचीत में इस वायरल वीडियो के बारे में कहा कि यह उनके एक करीबी दोस्त ने चोरी किया और फिर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें