कौन हैं आशीष कपूर?
17 अक्टूबर 1984 को जन्मे आशीष कपूर 40 साल के हैं। वह 'श्श्श्श...फिर कोई है', 'ससुराल सिमर का 2', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'सात फेरे- सलोनी का सफर', 'सरस्वतीचंद्र' और 'मोलक्की: रिश्तों की अग्निपरीक्षा' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। उन्हें 'देखा एक ख्वाब' में उदय की भूमिका से शोहरत मिली।
यह खबर भी पढ़ें: Ashish Kapoor Arrested: दुष्कर्म के इल्जाम में टीवी एक्टर आशीष कपूर गिरफ्तार, दिल्ली का है मामला
प्रियल गोर को किया डेट
आशीष पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे। उन्होंने 'देखा एक ख्वाब' की को-स्टार प्रियल गोर को 18 साल की उम्र में डेट किया था। हालांकि उनका रिश्ता खत्म हो गया। बाद में कपूर ने खुलासा किया कि ब्रेकअप के बावजूद वे दोस्त बने हुए हैं और संपर्क में हैं।