शिवम दुबे और अंजुम खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अंजुम खान के बारे में
अंजुम खान का जन्म 2 सितंबर 1986 को हुआ था और वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वह एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अंजुम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है।
अंजुम खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल, एक्ट्रेस और वॉइस-ओवर आर्टिस्ट के तौर पर की। वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, जिनमें रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ भी शामिल है।
शिवम दुबे और अंजुम खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई दोनों की शादी?
सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों या गर्लफ्रेंड्स लगातार लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन इस दौर में भी अंजुम खान ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखा है।
उनकी मुलाकात शिवम दुबे से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 16 जुलाई 2021 को शादी कर ली। बता दें कि अंजुम शिवम से 6 साल बड़ी हैं।
बताया जाता है कि उनकी शादी हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी, जो एक-दूसरे के धर्म और विश्वास के प्रति उनके प्यार, सम्मान और मजबूत रिश्ते को दर्शाती है।
जब उनकी इंटरफेथ शादी की बात सार्वजनिक हुई, तो कुछ लोगों की ओर से उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा। लेकिन शिवम दुबे और अंजुम खान ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और इन सब बातों को नजरअंदाज कर दिया।
शिवम दुबे और अंजुम खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपल के हैं दो बच्चे
इस कपल के रिश्ते को और मजबूती तब मिली, जब 2022 में उनके पहले बच्चे, बेटे अयान का जन्म हुआ। इसके तीन साल बाद, 2025 की शुरुआत में कपल ने बेटी महविश का स्वागत किया। कपल दोनों बच्चों के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।