हॉस्पिटल में कैमियो की अटकल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म में यामी एक स्पेशल रोल में नजर आएंगी। यामी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'धुरंधर 2' के बीच एक कड़ी होंगी। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम का स्पेशल अपीयरेंस फिल्म में एक अहम ट्विस्ट लेकर आएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका कैमियो हॉस्पिटल में होगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
क्या 'उरी' वाला रोल निभा सकती हैं?
इस बीच MensXP की एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया है कि यामी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के अपने किरदार को दोहरा सकती हैं। बता दें कि इस फिल्म में उन्होंने एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो आर्म्ड फोर्सेज के साथ मिलकर काम करती है। हालांकि, फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि क्या हकीकत है। यामी फिल्म में नजर आएंगी या नहीं और क्या किरदार निभाएंगी, यह फिल्म की रिलीज के साथ ही स्पष्ट हो पाएगा।
फिल्म में रणवीर सिंह की वापसी
रणवीर सिंह फिर से लयारी के राजा (हमजा अली मजारी उर्फ जसकिरत सिंह रंगी) के रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर में एक्टर का लुक और ताकतवर अंदाज देख दर्शक हैरान हैं। उन्होंने इस किरदार को और मजबूत, भारी और असरदार बनाया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन के साथ कुछ और भी कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में आएगी (ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर)। हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।