कितना रहा ओपनिंग डे कलेक्शन?
फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर देशभर में 64.85 करोड़ की कमाई की। वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 155 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके अलावा दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
साल 2026 में ‘रामायण’ हिंदी भाषा में भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपने ओपनिंग डे पर यह आंकड़ा पार किया था।
पांच भाषाओं में कितना कलेक्शन?
भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने पहले दिन हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है। हिंदी वर्जन ने 11485 शो से के जरिए 47.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। कन्नड़ में 701 शो से 7.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। तेलुगु में 942 शो से 6 करोड़ रुपये कमाए। तमिल में 490 शो से 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मलयालम में फिल्म ने 281 शो से 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।