रिलीज हुआ किंग का पहला गाना 'तू मिल जाए'
- फोटो : Instagram @shahrukhkhan
एड शीरन ने बताया कैसे मिला 'किंग' में काम
गाना रिलीज होने के बाद एड शीरन ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते और इस म्यूजिकल कोलैबोरेशन को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख से उनकी पहली मुलाकात के दौरान ही अभिनेता ने उनसे अपनी अगली फिल्म के लिए गाना बनाने और बॉलीवुड में डेब्यू करने की बात कही थी। एड ने बताया कि पिछली बार जब वह भारत आए थे, तब शाहरुख के घर गए थे।
वह शाहरुख से अपने गाने 'सैफायर' के म्यूजिक वीडियो में अरिजीत सिंह के साथ कैमियो करने का अनुरोध करने पहुंचे थे। इसी मुलाकात के दौरान शाहरुख ने उनकी मुलाकात म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर से कराई। एड के मुताबिक, उसी रात उन्होंने 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' के लिए अपना हिस्सा लिखा और रिकॉर्ड भी किया। उन्होंने शाहरुख, अरिजीत और सचिन-जिगर के साथ काम करने पर खुशी जताई।
कब सिनेमाघरों में आएगी 'किंग'?
- शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
- फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
- यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।