फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सना सईद: 38 की हुईं राहुल की 'अंजलि'; 14 साल पहले की आखिरी फिल्म, कई रियलिटी शो करने के बाद अब टीवी से भी गायब

Tue, 22 Sep 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sana Saeed Birthday: फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की छोटी अंजलि याद है? यह रोल अभिनेत्री सना सईद ने निभाया था। आज उनका जन्मदिन है। जानिए सना आजकल कहां हैं और क्या करती हैं?
विज्ञापन
सना सईद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में बतौर बाल कलाकार काम करने वाली सना सईद ने दर्शकों का खूब दिल जीता। वे रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की बेटी अंजलि की भूमिका में दिखीं। आज 22 सितंबर को सना सईद का जन्मदिन है। 'कुछ कुछ होता है' वाली छोटी सी मासूम सी अंजलि अब 38 वर्ष की हो गई हैं। जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन

सना सईद - फोटो : इंस्टाग्राम@sanaofficial
आठ साल की उम्र में किया था डेब्यू
सना का जन्म 22 सितंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। सना सईद ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से की थी। उनके इस रोल को फिल्म में बेहद पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद सना ने दो और बड़ी बॉलीवुड फिल्मों- 'हर दिल जो प्यार करेगा' और 'बादल' में भी काम किया था। हालांकि, सना ने इन फिल्म के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। 

सना सईद - फोटो : इंस्टाग्राम@sanaofficial
फिल्मों के बाद टेलीविजन का किया था रुख
करण जौहर निर्देशित 'कुछ-कुछ होता है' में भोली भाली सी दिखने वाली बच्ची यानी सना अब अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में करने के बाद सना लंबे समय तक बड़े पर्दे से गायब रहीं। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स से वापसी की।

सना सईद - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो में चला सिक्का
टेलीविजन पर सना साल 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे न' और 'लो हो गई पूजा इस घर की' जैसे टीवी सीरियल में नजर आईं। इसके अलावा छोटे पर्दे पर वे कई रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6', 'झलक दिखला जा 7', 'नच बलिए 7' और 'झलक दिखना जा 9' में भी नजर आ आईं।

सना सईद - फोटो : इंस्टाग्राम@sanaofficial
करण जौहर की फिल्म से किया डेब्यू
टीवी में काम करने के बाद सना ने बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी की की। उन्होंने बड़े होने के बाद बतौर अभिनेत्री करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। फिल्म में वे साइड रोल में थीं और काफी बोल्ड लुक में नजर आईं थीं। इस फिल्म में सना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए थे।

हॉलीवुड में भी रखे कदम
सना सईद ने साल 2024 में 'वेलकम टू क्लाइड्स किचन' में अभिनय करके हॉलीवुड में भी कदम रखे। बता दें कि सना के घर वालों को उनका फिल्म में काम करना पसंद नहीं था। खासतौर पर उनके छोटे कपड़े पहनने की वजह से उनका घर वालों से अक्सर विवाद होता रहता था। इस बात का खुलासा खुद सना ने एक इंटरव्यू में किया था। फिलहाल इन दिनों सना सईद अभिनय की दुनिया से दूर हैं। 

सना सईद - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
सना सईद बेशक ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हो गई हैं। मगर, सोशल मीडिया पर वे खूब सक्रिय रहती हैं। फैंस के लिए नियमित तौर पर पोस्ट शेयर करती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल रहते हैं। इंस्टाग्राम पर ही सना को आठ लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। 
विज्ञापन

सना सईद-साबा वैगनर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस शख्स से की सगाई
जनवरी 2023 में सना की सगाई साबा वैगनर से हुई। वे अब लॉस एंजिल्स में रहती हैं। सना अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी चला रही हैं। जुलाई 2026 में सना सईद ने बताया कि वे लंबे समय से चली आ रही बुलिमिया नर्वोसा की समस्या से पूरी तरह उबर चुकी हैं। बता दें कि यह एक ईटिंग डिसऑर्डर होता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें