Zayed khan about meeting SRK:जायद खान साल 2004 की फिल्म मैं हूं ना में शाहरुख खान के छोटे भाई के किरदार में नजर आए थे। हाल में ही इस फिल्म के दौरान शाहरुख के साथ हुए अनुभवों का उन्होंने जिक्र किया है, कैसे शाहरुख के एक सवाल के बाद वो भी उनसे वही सवाल पूछने को बेकरार हो गए थे।
साल 2004 में रिलीज हुई 'मैं हूं ना' शाहरुख खान के करियर की उन फिल्मों में से है, जिसे दर्शक बड़े चाव से आज भी देखना पसंद करते हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दिगग्ज अभिनेता संजय खान के बेटे जायद खान भी नजर आए थे। किंग अभिनेता के साथ इस फिल्म में उनकी जुगलबंदी और नोकझोंक दर्शकों को काफी पसंद आई थी। हाल में ही जायद खान ने शाहरुख के व्यक्तित्व और उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।
विज्ञापन
शाहरुख के इस सवाल ने कर दिया था जायद को परेशान
अमृता और उनके पति आरजे अनमोल के साथ उनके यूट्यूब चैनल, कपल ऑफ थिंग्स पर एक बातचीत के दौरान जायद ने साझा किया कि उन्हें फिल्म कैसे कास्ट किया गया था और शाहरुख के साथ उनका अनुभव कैसा था। उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि जब वो उनसे पहली बार मिले, तो शाहरुख ने उनसे पूछा कि क्या वो एक्टिंग कर सकते हैं। जायद ने बताया कि इस सवाल ने उन्हें काफी परेशान कर दिया और वो उनसे भी यही पूछने के लिए बेताब हो गए।
बॉक्स ऑफिस पर पांचवे दिन ही धड़ाम 'बंदा सिंह चौधरी'
विज्ञापन
जब शाहरुख ने जायद से पूछा- एक्टिंग कर सकते हो?
इस घटना को याद करते हुए जायद ने बताया कि शाहरुख ने उन्हें बुलाया और उनसे कहा, लोग बता रहे हैं कि हमने आपको दूसरी मुख्य भूमिका के लिए बुलाया है। मैं कुछ कहना नहीं चाहूंगा, ये सब इधर-उधर की बातें बंद करते हैं। मैं बस ये पूछना चाहता हूं कि क्या तुम एक एक्टर हो? एक्टिंग कर सकते हो?" जायद ने आगे कहा,"उन्हें काफी बुरा लगा कि उन्होंने मुझसे ऐसे बात किया, इसलिए मैंने जवाब दिया कि मैं पैदा ही अभिनय करने के लिए हुआ हूं।" जायद ने बताया कि इसके बाद वो भी उनसे ये सवाल करने के लिए बेताब हो गए थे।
शादी के चौदह साल पूरे होने पर विवेक ने पत्नी के लिए लिखा भावुक नोट फराह खान ने शाहरुख के कार्यालय जाने का दिया था सुझाव
अभिनेता ने आगे बताया कि शाहरुख इस फिल्म के निर्माता भी थे, इसलिए वह अपने छोटे भाई के किरदार के लिए तलाश कर रहे थे। फिल्म की निर्देशक फराह खान ने उन्हें सुझाव दिया था कि वो शाहरुख के कार्यालय जा कर उनसे मिले। जायद ने आगे कहा इस मुलाकात के बाद उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था, जब उन्होंने फराह से इसे लेकर जानना चाहा, तो उन्होंने उन्हें बैठने को कहा। इससे उन्हें थोड़ा बुरा भी लगा, लेकिन जब शाहरुख आए तो उन्होंने अपने चार्म और मिठास के साथ सब कुछ अच्छे से संभाल लिया। अभिनेता ने आगे बताया कि बाद में ऑडिशन के बाद फराह ने उन्हें उनके किरदार के लिए चुन लिया।
Ayushmann Khurrana: परदे पर खूनी खेल खेलते नजर आएंगे आयुष्मान खुराना? कल करेंगे बड़ा एलान, साझा किया पोस्ट