फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Season: जब फिल्मों में दिखा मानसून का सीजन, गानाें के जरिए प्यार के रंग से सराबोर हुआ बड़ा पर्दा

Fri, 20 Jun 2025 05:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बाॅलीवुड फिल्मों में बरसात को, बारिश की फुहरों को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया जाता है। कई यादगार गीत बारिश पर या बारिश में फिल्माए गए हैं। खासकर बड़े पर्दे पर रोमांस और बारिश का नाता काफी पुराना है।

विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्मों में बारिश के मौसम संग दिखा रोमांस - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बारिश के मौसम ने दस्तक दे दी है। रिमझिम गिरती बूंदें हमारे मन को खुश कर रही हैं। बारिश के मौसम में कुछ फिल्मों के खास सीन्स और गीत भी जेहन में उभरने लगते हैं। बारिश पर लिखे गए गीत गुनगुनाने का मन होता है। हम आपको मानसून के इस खूसबूरत मौसम में ऐसी ही कुछ यादगार फिल्मों और गीतों के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मिस्टर इंडिया
साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ अपनी कहानी के लिए मशहूर है। मगर इस फिल्म में श्रीदेवी पर एक गाना ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात’ बारिश के सीक्वेंस में फिल्माया गया था। जितनी यादगार यह फिल्म थी, उतना ही बेहतरीन यह गाना भी था। इस गाने के दर्शक आज भी कायल हैं। फिल्म काे शेखर कपूर ने निर्देशित किया था।  

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'गुरु' के एक सीन में ऐश्वर्या - फोटो : एक्स (ट्विटर)
गुरु
साल 2007 में रिलीज हुई मणिरत्नम निर्देशित फिल्म ‘गुरु’ में ऐश्वर्या राय पर ‘बरसो रे मेघा बरसो…’ गाना फिल्माया गया था। यह भी बारिश के मौसम में सुना जाने वाला सबसे मशहूर गाना है। इस गाने में ऐश्वर्या राय एक गांव की लड़की के रोल में नजर आती हैं, जो बारिश के मौसम का भरपूर मजा ले रही है। 

4 of 6
फिल्म 'मोहरा' के गाने में रवीना टंडन और अक्षय कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मोहरा
फिल्म ‘मोहरा(1994)’ जरूर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। मगर इस फिल्म में रवीना टंडन पर फिल्माया गया गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ काफी फेमस हुआ। इस गाने में रवीना टंडन का डांस, अक्षय कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शक भूले नहीं है। फिल्म को राजीव राय ने निर्देशित किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'वेक अप सिड' का बरसात में फिल्माया गया सीन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
वेक अप सिड
रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘वेक अप सिड(2009)’ एक अलग तरह की रोमांटिक फिल्म थी। इस फिल्म में कोंकणा सेन के साथ रणबीर कपूर की जोड़ी बनी। फिल्म में बरसात के मौसम को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है। हीरो-हीरोइन का समंदर किनारे बरसात के मौसम में मिलना, गले लगाना फिल्म में रोमांस को और बढ़ा देता है। इस फिल्म का एक गीत ‘इकतारा’ भी काफी मशहूर हुआ था। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'ताल' में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ताल
सुभाष घई निर्देशित ‘ताल(1999)’ में ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया गाना ‘ताल से ताल मिलाओ’ आज भी दर्शकों को याद है। इस फिल्म में बारिश में खूबसूरत पहाड़ों के बीच ऐश्वर्या राय का किरदार थिरकता हुआ नजर आता है। आज भी बरसात के मौसम में अक्सर यह गीत रेडियो स्टेशन पर सुनने को मिल जाता है। 

इन फिल्मों में भी दिखे बारिश के सीन्स-सॉन्ग
बॉबी देओल की फिल्म बरसात (2005), शाहरुख खान और काजाेल की ‘कुछ कुछ होता है’ में भी बारिश में हीरो-हीरोइन के बीच रोमांटिक सीन्स फिल्माए गए हैं। साथ ही ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘रेनकोट’ की कहानी तो बारिश के मौसम के बीच ही चलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें