फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauri Khan: जब गौरी खान ने धर्म परिवर्तन पर रखी अपनी राय, बताया कौन सा बच्चा है किसके धर्म से प्रभावित

Sat, 28 Dec 2024 01:31 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauri Khan: शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे आदर्श जोड़ों में से एक हैं। गौरी खान ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अपने और शाहरुख के धर्म को लेकर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने बताया था कि वह एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं।
 
विज्ञापन
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर जोड़ों में से एक हैं। उन्हें एक आदर्श कपल माना जाता है। साल 1991 में दोनों ने एक-दूसरे की संस्कृतियों का सम्मान करते हुए तीन समारोहों में शादी की। सबसे पहले, उन्होंने अपनी शादी को रजिस्टर किया, फिर एक हिंदू समारोह और अंत में एक ही दिन में निकाह समारोह किया। गौरी खान एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि शाहरुख से शादी करने के बाद भी उन्होंने उनके धर्म को नहीं अपनाया। हालांकि, वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं।

विज्ञापन


धार्मिक मतभेदों की वजह से शादी का हुआ था विरोध
दोनों की शादी के छह साल बाद  उनके पहले बेटे आर्यन का जन्म हुआ। उसके बाद 2000 में उनकी बेटी सुहाना और 2013 में बेटे अबराम का जन्म हुआ। शाहरुख और गौरी 30 से अधिक वर्षों से खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब गौरी के माता-पिता ने धार्मिक मतभेदों के कारण उनकी शादी का विरोध किया था।
Boney Kapoor: बोनी कपूर के बढ़ते वजन से परेशान थीं श्रीदेवी, एक्ट्रेस कहती थीं- जब मैं तुमसे मिली थी…
विज्ञापन

 
कौन सा बच्चा किसके धर्म से है प्रभावित?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2005 में, करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में गौरी ने अपना अनुभव साझा किया। वह ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ शो में थीं और करण जौहर ने उनसे पूछा कि धर्म ने उनके रिश्ते को कैसे प्रभावित किया? उन्होंने बताया कि उनके बच्चे उनके धर्म से ज्यादा प्रभावित होंगे, लेकिन उनका पहला बेटा आर्यन शाहरुख के धर्म से ज्यादा जुड़ा हुआ लगता है। गौरी ने याद किया कि कैसे आर्यन अक्सर कहता था, "मैं एक मुसलमान हूं", जिससे उनकी मां अक्सर भ्रमित हो जाती थीं, जो अभी भी इस बात को स्वीकार करने की कोशिश कर रही थीं।
Govinda: बेटी टीना के फिगर को लेकर चिंतित थे गोविंदा, बोलीं- वो मुझसे कहते थे, अपना वजन कम करो

धर्म बदलने पर क्या बोली गौरी खान?
गौरी ने इस बात पर जोर दिया कि वह शाहरुख के धर्म का वह बहुत सम्मान करती हैं, लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि वह इस्लाम धर्म अपना लेंगी। उनका मानना है कि हर कोई एक व्यक्ति है और उसे अपने धर्म का पालन करना चाहिए। उन्होंने आपसी सम्मान के महत्व पर जोर दिया बताया कि शाहरुख कभी भी उनके धर्म का अनादर नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें