फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट सीरीज के बहाने होने जा रही डाउनलोड बढ़ाने की कोशिश, सोनी लिव के इस प्रयोग से बचके रहना

Wed, 17 Jun 2020 05:14 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
योर ऑनर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आपने वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस, मायानगरी- सिटी ऑफ ड्रीम्स, होस्टेजेस, माइंड द मल्होत्राज का नाम तो सुना होगा। इन सारी वेब सारीज में एक बात कॉमन ये है कि सारी डुप्लीकेट सीरीज हैं यानी कि किसी न किसी विदेशी वेब सीरीज का हिंदी रूपातंरण। इसे बनाने वाली कंपनी का नाम है एप्लॉज एंटरटेनमेंट और इसकी हिंदी दर्शकों को अब ये परोसने जा रहा है एक और डुप्लीकेट सीरीज 'योर ऑनर'। 

विज्ञापन

एप्लॉज इंटरटेनमेंट ने अपनी शुरुआत के साथ ही हॉटस्टार के साथ चार वेब सीरीज का कॉन्ट्रैक्ट किया जिसमें क्रिमिनल जस्टिस, मायानगरी- सिटी ऑफ ड्रीम्स, होस्टेजेस और द ऑफिस के दो सीजन शामिल थे। इन चार वेब सीरीज में तीन सीरीज ब्रिटिश टीवी सीरीज का हिंदी रूपांतरण है जबकि 'होस्टेजेस' इसी नाम से आई एक इजराइली वेब सीरीज की आधिकारिक नकल है। कंपनी की पॉलिसी शुरू से ही पहले से बने काम को हिंदी में पेश करने की रही है। हालांकि, इनका अभी तक कोई शो भी ऐसा नहीं आया है जिसने तालियां बटोरने वाला काम किया हो।
विज्ञापन

पिछले साल अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'माइंड द मल्होत्राज' भी एक इजरायली कॉमेडी शो 'ला फैमिग्लिया'  की नकल है। हॉटस्टार और अमेजॉन प्राइम वीडियो पर परोसी गईं इन वेब सीरीज के बाद एप्लॉज की गाड़ी अब सोनी लिव पर आकर ठहरी है। सोनी लिव के लिए इस प्रोडक्शन हाउस में 'योर ऑनर' नाम का एक शो बनाया है। यह शो भी इसी नाम से आए एक इजराइली शो की ही नकल है। हिंदी में इस शो का निर्देशन 'शूल' जैसी फिल्म से हिंदी फिल्मों में अपनी शुरूआत करने वाले और हिंदी की बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले ई निवास ने किया है।

इस शो के अलावा एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने 'उड़न पटोलाज' नाम से एक और शो बनाकर तैयार कर दिया है लेकिन पिछले साल से तैयार पड़े इस शो को अभी तक किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदा नहीं है। यह शो भी एक इजराइली सीरीज 'हनी बैजर्स' से प्रेरित है।

पटना में सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि, मामले की सीबीआई जांच की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें