फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The White Lotus 3: सीरीज ‘द व्हाइट लोटस 3’ के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, कास्ट-क्रू से जुड़ा है मामला

Sat, 05 Apr 2025 04:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंग्लिश सीरीज ‘द व्हाइट लोटस 3’ को भारत में काफी देखा गया। इस सीरीज के मेकर्स ने हाल ही में एक बड़ी जानकारी साझा की। मेकर्स ने ऐसा फैसला लिया है जो सीरीज की कास्ट, क्रू से जुड़ा है। जानिए, क्या है वो फैसला?

विज्ञापन
सीरीज 'द व्हाइट लोटस' - फोटो : ट्विटर@@lotusresort_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग दो महीने पहले एक इंग्लिश सीरीज ‘द व्हाइट लोटस 3’ को भारत में भी स्ट्रीम किया गया। इस सीरीज के पहले एपिसोड को लेकर कंट्रोवर्सी भी हुई थी, इसके बावजूद सीरीज को दर्शकों ने बड़ी संख्या में देखा। हाल ही में इसके मेकर्स ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


मेकर्स ने उठाया क्या बड़ा कदम 
हॉलीवुड रिपोर्टर से की गई एक बातचीत में सीरीज के प्रोड्यूसर डेविड बर्नड ने कहा, ‘सीरीज ‘द व्हाइट लोटस’ के पहले सीजन से हमने एक पॉलिसी बनाई थी। इसके अनुसार शो में सभी को समान वेतन दिया जाता है।’ पहले सीजन से लेकर तीसरे सीजन तक ‘द व्हाइट लोटस’ के मेकर्स ने यही नियम माना है। 

ये खबर भी पढ़ें: Sharib Hashmi: शारिब हाशमी ने बताया ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में क्या कुछ होगा नया, इस बात की दी गारंटी 

क्या है सीरीज की कहानी 
इस सीरीज के राइटर माइक व्हाइट हैं। ‘द व्हाइट लोटस 3’ एक फिक्शन सीरीज है। इसकी कहानी की बात की जाए तो इसमें कुछ अमीर लोग छुट्टियां मनाते हैं, इनकी जिंदगी में इसमें दिखाई जाती है। सीरीज का असल मकसद अमीर लोगों पर सटायर करना रहा है। द व्हाइट लोटस का पहला सीजन साल 2021 में आया, साल 2022 में दूसरा सीजन और 2025 में तीसरा सीजन आया है।  ‘द व्हाइट लोटस 3’ में थाईलैंड के बैकड्रॉप पर कहानी दिखाई गई। 

ये खबर भी पढ़ें: OttPlay Awards 2025: ओटीटीप्ले अवॉर्ड्स में जमी सितारों की महफिल, मनोज बाजपेयी-जयदीप अहलावत की रही धूम 

भारत में सेंसर किया गया था शो

विज्ञापन

जब इस सीरीज को भारत में कुछ महीने पहले स्ट्रीम किया गया तो इसके पहले एपिसोड को सेंसर किया गया। दरअसल, सीरीज में कुछ ऐसे सीन और अपशब्द कह गए थे जो भारतीय दर्शक को बुरे लग सकते थे। लेकिन कुछ दर्शकों ने इस सेंसरशिप का विरोध भी सोशल मीडिया पर किया था। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें