फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baalveer Season 5: दमदार एक्शन और नई चुनौतियों के साथ लौटेगा 'बालवीर', जानिए कब आएगा नया सीजन

Mon, 24 Mar 2025 11:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baalveer Season 5 Announced: टीवी शो 'बालवीर' दमदार एक्शन और नई चुनौतियों के साथ वापसी करने जा रहा है। नया सीजन जल्द ही शुरू होगा, जिसमें बालवीर अपने दुश्मनों से मुकाबला करते हुए दुनिया को बचाएगा। 
विज्ञापन
बालवीर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों और बड़ों का पसंदीदा शो 'बालवीर' का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। इस बार कहानी को और रोमांचक तरह से पेश करने की कोशिश की गई है। यह शो सोनी लिव पर स्ट्रीम होने जा रहा है। शो में बालवीर की दुनिया पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और रोमांचक से भरी होगी। फैंस इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

The Diplomat Day 11: आधी रह गई 11वें दिन ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई, जानिए फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

नए सीजन को लेकर देव जोशी उत्साहित
यह शो 7 अप्रैल से देखा जा सकेगा। शो में बालवीर का किरदार निभाने वाले देव जोशी ने इस सीजन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। एक प्रेस नोट के जरिए उन्होंने कहा, "बालवीर हमेशा हिम्मत, उम्मीद और अच्छाई-बुराई की लड़ाई की कहानी रही है। इस बार यह सीजन हर चीज को नए स्तर पर ले जा रहा है। इसमें गहरी चुनौतियां, जोरदार एक्शन और एक शानदार बदलाव देखने को मिलेगा। पांचवां सीजन एक नया और रोमांचक मोड़ है। मैं चाहता हूं कि फैंस बालवीर के इस सबसे दमदार सफर को देखें। यह कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।"
Chhaava Collection Day 39: बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही 'छावा', छठे सोमवार को बटोरे इतने करोड़

नई कहानी में दिखेगा नया दुश्मन
शो की आधिकारिक सारांश के मुताबिक इस बार बालवीर अपने पिता के साथ एक बड़ी लड़ाई के बाद कमजोर हो गया है। उसकी ताकत छिन गई है, लेकिन उसका सफर यहीं खत्म नहीं होता। एक नया और खतरनाक दुश्मन सामने आया है, जो बालवीर को हमेशा के लिए मिटा देना चाहता है। दुनिया का भविष्य दांव पर है। बालवीर को फिर से उठकर अपनी सबसे बड़ी जंग लड़नी होगी। यह सीजन पहले से ज्यादा ड्रामा और एक्शन से भरा होगा।
विज्ञापन

शो में दिखेंगे ये कलाकार
इस सीजन में देव जोशी एक बार फिर बालवीर के रूप में नजर आएंगे। उनके साथ अदिति सनवाल काश्वी की भूमिका में होंगी। वहीं, अदा खान खतरनाक विलेन आगल का किरदार निभाएंगी। इन सितारों की तिकड़ी इस शो को और भी मजेदार की पूरी कोशिश करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें