अभय 3 एक क्राइम बेस्ड वेब सीरीज है, जिसका ट्रेलर कल आने वाला है। पिछले दोनों सीजन की तरह इसमें भी कुणाल खेमू इनवेस्टिगेटिंग ऑफिसर अभय प्रताप सिंह के रूप में वापसी करेंगे, जो क्रिमिनल तरह सोचता है। अभय एक सच्ची घटनाओं से प्रेरित दिल दहला देने वाली कहानियों से प्रेरित सीरीज है। जिसमें दिखाया गया है कि अभय प्रताप सिंह क्राइम केस को सुलझाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। सीरीज में आशा नेगी, निधि सिंह, ऋतुराज सिंह और एलनाज नौरोजी भी शामिल हैं। ये लोग पह पहले सीजन का हिस्सा थे और सीजन 3 में भी अपने किरदार को दोहरा रहे हैं।