फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NO TIME TO DIE: ओटीटी पर आई 'नो टाइम टू डाई', अमेजन प्राइम वीडियो पर 4 मार्च से कर सकते हैं स्ट्रीम

Thu, 10 Feb 2022 03:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी की 25 वीं फिल्म और डेनियल क्रेग की आखिरी बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाई 2021 में सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
No Time To Die - फोटो : Twitter- @PrimeVideoIN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की फिल्म 'नो टाइम टू डाई' (No Time To Die) पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 4 मार्च से देखी जा सकेगी। नो टाइम टू डाई अमेजन प्राइम वीडियो पर छह भाषाओं - हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम की जा सकेगी। 

विज्ञापन


 डेनियल क्रेग की आखिरी बॉन्ड फिल्म हैं नो टाइम टू डाई
जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी की 25 वीं फिल्म और डेनियल क्रेग की आखिरी बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाई 2021 में सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। इसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 770 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है।

ओटीटी पर आईं बॉन्ड फिल्में 
दुनिया की नंबर वन जासूसी फ्रेंचाइजी मानी जाने वाली जेम्स बॉन्ड की सभी फिल्में भारत के दर्शक भी अब घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। जेम्स बॉन्ड की फिल्मों के लिए पिछली चार पीढ़ियों के सिने दर्शकों के दिल के करीब रही कंपनी एमजीएम का मालिकाना अधिकार पिछले साल ही अमेजन के पास आ गया। 8.45 अरब डॉलर में हुआ ये सौदा अमल में आने के बाद अब जेम्स बॉन्ड की ये फिल्में अमेजन की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस अमेजन पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नो टाइम टू डाई फिल्म का रिव्यू आप यहां पढ़ सकते हैं
No Time to Die Review: पहले कभी नहीं दिखा इतना इमोशनल जेम्स बॉन्ड, डैनियल क्रेग का शानदार अलविदा गान


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें