फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikkas Manaktala: ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में काम करके पूरा हुआ विकास मनकतला का सपना, बोले- ‘फैंस को याद आया हुड्डा’

Tue, 19 Aug 2025 11:14 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikkas Manaktala Interview: लगभग बीस साल पहले टीवी सीरियल ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में विकास मनकतला ने अमरदीप हुड्डा का रोल किया था, जिसे आज भी दर्शक नहीं भूले हैं। हालिया रिलीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ सीरीज में जब विकास नजर आए तो उनके फैंस को हुड्डा का किरदार याद आ गया। फैंस के इस प्यार पर विकास का क्या कहना है? ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का हिस्सा कैसे बने? अमर उजाला से अपने करियर को लेकर लंबी बातचीत विकास मनकतला ने की।

विज्ञापन
विकास मानकतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में नजर आए विकास मनकतला को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वह हमेशा से नीरज पांडे डायरेक्टेड इस सीरीज का हिस्सा बनना चाहते थे। जब उन्हें ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का ऑफर मिला, तो विकास ने इसे हाथ से जाने नहीं दिया। सारे प्रोजेक्ट्स किनारे रखकर सिर्फ नीरज पांडे की सीरीज पर काम किया। हाल ही में विकास मनकतला ने अमर उजाला डिजिटल से लंबी बातचीत की है। इस बातचीत में ‘स्पेशल ऑप्स 2’ के किरदार, तैयारी और अपने करियर से जुड़े कुछ किस्से भी साझा किए। 

विकास ने कहा- ‘फैंस बोले हुड्डा वापस आ गया है’

विज्ञापन

‘स्पेशल ऑप्स 2’ में जब विकास मनकतला को उनके फैंस ने देखा तो सोशल मीडिया पर खूब सारे रिएक्शन दिए। वह कहते हैं, ‘आज भी दर्शकों को सीरियल ‘लेफ्ट राइट लेफ्टर’ में निभाया हुड्डा किरदार याद है। जब उन्होंने मुझे ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में देखा तो सोशल मीडिया पर कमेंट किया , ‘हमारा हुड्डा वापस आ गया है।’ यह प्यार देखकर बहुत खुशी होती है। 

डायरेक्टर नीरज पांडे के साथ काम करना सपना था 
विकास मनकतला हमेशा से नीरज पांडे के साथ काम करना चाहते थे, यह उनका सपना था। वह कहते हैं, ‘मैंने पहली बार जब नीरज पांडे डायरेक्टेड फिल्म ‘वेडनेस डे’ देखी थी तभी से उनका फैन बन गया था। तब से ही मैं उनके साथ काम करना चाहता था। यह मौका मुझे पांच साल पहले सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में मिला था। लेकिन तब मैं यह सीरीज नहीं कर सका। लेकिन जब ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का ऑफर मिला तो यह मौका हाथ से जाने नहीं दिया। इस सीरीज को करने के लिए मैंने दूसरे प्रोजेक्ट नहीं किए। मैं नहीं चाहता था कि मेरा ध्यान अपने किरदार से भटक जाए। मैंने इस किरदार के लिए खास तैयारी की। अब देखिए, दर्शकों ने भी इसे सराहा है।' 

ये खबर भी पढ़ें: OTT Releases: 'कुबेर' से लेकर 'द भूतनी' तक, ओटीटी पर हॉरर-थ्रिल का फुल डोज लेकर रिलीज हुईं यह फिल्में-सीरीज 

संघर्ष के बावजूद हार नहीं मानी 

विज्ञापन

विकास मनकतला ने अपने करियर में चुनिंदा काम किया है। उनके करियर में कई बार उतार-चढ़ाव भी आया। फिर कैसे संघर्ष का सामना विकास ने किया। वह अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहते हैं, ‘ कई बार लगा कि हार गया हूं। लेकिन मेरे अपनों ने हमेशा हौसला बढ़ाया। पत्नी ने हमेशा मोटिवेट किया। फिर कोविड ने भी सीख दी कि जिंदगी एक ही बार मिलती है। हमें अपना काम करते रहना चाहिए। जिंदगी में ऐसा भी समय आया जब मेरी जेब में पैसे नहीं थे लेकिन मैंने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखी।’  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें