फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bindiya Ke Bahubali: बिंदिया के बाहुबली का ट्रेलर रिलीज, सौरभ शुक्ला-रणवीर शौरी बने गैंगस्टर कॉमेडी का हिस्सा

Fri, 01 Aug 2025 05:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Series Bindiya Ke Bahubali Official Trailer: सीरीज ‘बिंदिया के बाहुबली’ में सौरभ शुक्ला, रणवीर शौरी और कई नामी कलाकार साथ नजर आएंगे। डॉर्क कॉमेडी और गैंगस्टर ड्रामा से भरपूर इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज भी रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
सीरीज ‘बिंदिया के बाहुबली’ का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौरभ शुक्ला और रणवीर शौरी कई कॉमेडी फिल्मों में रंग जमा चुके हैं, साथ ही क्राइम स्टोरीज वाली फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। अब ये दोनों एक्टर्स एक डॉर्क गैंगस्टर कॉमेडी में साथ नजर आएंगे। इनकी जल्द रिलीज होने वाली सीरीज ‘बिंदिया के बाहुबली’ का ट्रेलर भी सामने आ चुका है। जानिए, क्या खास दिखा ट्रेलर में? 

ट्रेलर में क्या खास है 

शुक्रवार को सीरीज ‘बिंदिया के बाहुबली’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर में एक दावन परिवार है, जो बिंदिया नाम की एक जगह के बाहुबली हैं। सीरीज में दावन परिवार के मुखिया यानी बड़ा दावन जब अपना पॉलिटिकल करियर शुरू करना चाहता है तो पुलिस उसे गिफ्तार कर लेती है। अब परिवार बड़े दावन को कैसे जेल से निकालेंगे? इसी पूरे प्लानिंग में कई उल्टी-सीधी घटनाएं होती हैं, जो काॅमेडी का तड़का सीरीज में लगाती हैं।  

विज्ञापन


 

अपने किरदारों पर क्या बोले सौरभ और रणवीर शौरी
अपने किरदार बड़ा दावन के बारे में बात करते हुए सौरभ शुक्ला कहते हैं, ‘यह सीरीज एक ऐसे परिवार की कहानी कहती है, जो सत्ता की चाहत रखता है। मेरा किरदार बड़ा दावन एक तरफ अपने ही रिश्तेदारों से डरता है। साथ ही वे लोग उसका सम्मान भी करते हैं। यही बातें सीरीज में कॉमेडी पैदा करती हैं। सीरीज ‘बिंदिया के बाहुबली’ मुझे इसलिए पसंद आई क्योंकि यह इंसानी स्वभाव को असल तरीके से दिखाती है। इसके किरदार खुद को सीरियस नहीं लेते हैं। इसलिए इस सीरीज में पागलपन भरा है। साथ ही इसमें कई परतें हैं। अपने किरदार बड़ा दावन को निभाकर मुझे काफी खुशी मिली।’ 
वहीं रणवीर शौरी अपने किरदार छोटा दावन के बारे में कहते हैं, ‘ सीरीज ‘बिंदिया के बाहुबली’ की राइटिंग स्मार्ट है। इस सीरीज में जो दुनिया दिखाई गई है वह उलझी हुई है। हर किरदार का अपना एक एजेंडा है। मेरा किरदार एक मुश्किल में फंसा हुआ है, उसकी असली लड़ाई उसके अपने परिवार के अंदर है। इस सीरीज में खूब कॉमेडी भी है।’ 
विज्ञापन


सीरीज में नजर आएंगे ये कलाकार 
सीरीज ‘बिंदिया के बाहुबली’ में सीमा बिस्वास, सुशांत सिंह, शीबा चड्ढा, साईं ताम्हणकर, तनिष्ठा चटर्जी, विनीत कुमार, दिव्येंदु भट्टाचार्य और आकाश दहिया जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आएंगे। यह सीरीज जल्द ही अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 8 अगस्त को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें