अब बात जी5 के नए शो स्टेट ऑफ सीज: 26 /11 की। जी5 ने हॉटस्टार के स्पेशल ऑप्स के मुकाबले इस शो को बहुत चतुराई से उतारा है। ये वेब सीरीज भी स्पेशल ऑप्स के ठीक तीन बाद ओटीटी पर उपलब्ध हो जाएगी यानी अगर दर्शकों का मन स्पेशल ऑप्स से ऊबता है तो वे सीधे इस सीरीज पर आ सकते हैं।
स्टेट ऑफ सीज: 26 /11 का ट्रेलर स्पेशल ऑप्स से हर मायने में इक्कीस है। ट्रेलर में सबसे सीधी चोट भारतीय न्यूज चैनलों पर की गई है जिन्होंने मुंबई के ताज महल होटल में घुसे आतंकियों के खिलाफ चल रही कमांडो कार्रवाई की सारी जानकारी पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं को सीधे प्रसारण के जरिए मुहैया करा दी थी।
ट्रेलर में 26/11 हमले और बहादुर एनएसजी कमांडो की अनकही कहानियों के बारे में कई तथ्यों का खुलासा किया गया है। ट्रेलर में रोंगटे खड़े कर देने वाले सीक्वेंस हैं और अंत में 'साहस की विजय' का नारा वैसा ही असर छोड़ता है जैसा विकी कौशल का उरी द सर्जिकल स्ट्राइक वाला नारा था, हाउ इज द जोश। ज़ी5 की सीरीज़ स्टेट ऑफ सीज: 26/11 संदीप उन्नीथन की पुस्तक ब्लैक टोरनेडो: द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11 पर आधारित है। यह शो 20 मार्च को रिलीज होगा।
यहां देखें स्टेट ऑफ सीज: 26/11 का ट्रेलर