आज कल के जमाने में लोगों को हंसाना बहुत ही मुश्किल काम होता जा रहा है। सभी अपनी जिंदगी में इतने मग्न और गुम रहते हैं कि हंसना कहीं भूल से गए हैं। लेकिन हमारे पास कुछ स्टैंड-अप कॉमेडियन्स ऐसे हैं, जो अपने अंदाज से रोते हुए को भी हंसा दें। इन्हीं में से एक स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान हैं। जाकिर खान कॉमेडी की दुनिया का एक ऐसा नाम, जिसे कोई भी पहचानने से इंकार नहीं कर सकता।वह अपनी वीडियोज के चलते हर तरफ चर्चाओं में रहते हैं और उनकी कॉमेडी के लोग दीवाने हैं। वही जाकिर खान अपनी कॉमेडी की एक नई पेशकश 'तथास्तु' लेकर अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रहे हैं, जिसका मजेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।