किसपर आधारित है सीरीज
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड का ट्रेलर जी 5 ने अपने पेज पर साझा करते हुए लिखा- 'ताज एक लेकिन दावेदार कई, कौन होगा बादशाह अकबर के ताज का असली हकदार, हो जाइए इस ताज को देखने के लिए तैयार क्योंकि अब खुलेंगे ताज के राज'। बता दें कि यह वेब सीरीज 3 मार्च को जी 5 पर रिलीज होगी। मुगल एंपायर पर आधारित यह वेब सीरीज 10 एपिसोड की होगी। इस वेब सीरीज में भी कुर्सी का किस्सा नजर आने वाला है।
इसे भी पढ़ें- Taj Divided By Blood Trailer Launch: सलीम और अनारकली की खूनी दास्तां, जी5 ने जारी किया सीरीज का ट्रेलर
ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धर्मेंद्र का जुदा अंदाज
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड के ट्रेलर में संध्या मृदुल और तारा शाह भी नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज के जरिए धर्मेंद्र काफी समय के बाद फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ट्रेलर में उनका लुक काफी धांसू नजर आ रहा है। सीरीज में अदिति राव हैदरी और आशिम गुलाटी का रोमांस भी देखने को मिलेगा। इस सीरीज में कई सारे बोल्ड और किसिंग सीन भी नजर आने वाले हैं।
ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीरीज में क्या है
अनारकली बनी अदिति राव हैदरी का अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों ने उनके लुक की सराहना भी की है। बता दें कि इससे पहले अदिति राव हैदरी 'मुगल-ए-आजम' में मधुबाला अनारकली का किरदार निभा चुकी हैं। यह वेब सीरीज बादशाह अकबर के शासन काल के समय की है जो अपनी भव्य विरासत के लिए एक योग्य उत्तराधिकारी की तलाश में हैं और सिंहासन के लिए उसके बेटों के बीच खूनी युद्ध होता है।