फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान से आर माधवन तक; नेटफ्लिक्स के इवेंट में लगा सितारों का जमावड़ा, वीडियो वायरल

Tue, 03 Feb 2026 09:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Next On Netflix India: नेटफ्लिक्स ने अपने साल 2026 के पिटारे को खोल दिया है। एक इवेंट में आज मंगलवार को आगामी सीरीज और फिल्मों का एलान किया गया। इस इवेंट में कई फिल्मी सितारे भी शामिल हुए।
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स के इवेंट में पहुंचे सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस साल भारतीय दर्शकों के लिए पेश की जाने वाली फिल्मों और सीरीज का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। कुछ के टीजर रिलीज हुए हैं, कुछ का ट्रेलर तो कुछ के फर्स्ट लुक साझा किए गए हैं। आज मंगलवार को एक इवेंट में नेटफ्लिक्स ने अपना 'इंडिया प्लान' शेयर कर दिया है। इस इवेंट में इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे भी पहुंचे।  

विज्ञापन

डैशिंग लुक में पहुंचे माधवन
अभिनेता आर माधवन नेटफ्लिक्स के आज मंगलवार को आयोजित इवेंट में पहुंचे। ब्लैक ट्राउजर और ग्रे शर्ट में वे डैशिंग लुक में दिखे। एक्टर ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।

वकील बने सनी देओल, एक्टिंग में लौटीं फराह तो सैफ को मिलीं दो फिल्में; नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किए 27 नए प्रोजेक्ट
 




सैफ अली खान ने लगाए इवेंट में चार चांद
एक्टर सैफ अली खान ने भी आज के इवेंट में चार चांद लगाए। वे पिंक ब्लेजर और डैनिम जींस में पहुंचे। उन्होंने इवेंट में पोज दिए। सैफ अली खान की दो फिल्मों का आज एलान किया गया है। 
 

'ढिंढोरा 2' की टीम नाचते-गाते पहुंची
भुवन बाम की सीरीज 'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन का एलान किया गया है। इस सीरीज की पूरी कास्ट भी नेटफ्लिक्स में पहुंची। 
 

रिया चक्रवर्ती-दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम
रिया चक्रवर्ती का बोल्ड अंदाज, दीया का खूबसूरत लुक
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पिंक कलर की साड़ी में पहुंचीं। चेहरे पर मुस्कान ओढ़े उन्होंने अपने हसीन अंदाज से दिल जीत लिया। वहीं, दीया मिर्जा भी गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं।
 

 

'मामला लीगल है' 2 की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम
जमकर थिरके रवि किशन
अभिनेता रवि किशन भी नेटफ्लिक्स के इवेंट में पहुंचे। उन्होंने डांस करते हुए स्टेज पर एंट्री ली। एक्टर की सीरीज 'मामला लीगल है' का दूसरा सीजन एनाउंस हुआ है। वे पूरी स्टारकास्ट के साथ नजर आए।
 
विज्ञापन

ये सेलेब्स भी पहुंचे - फोटो : इंस्टाग्राम
ये सेलेब्स भी पहुंचे
इवेंट में कपिल शर्मा भी पहुंचे। उनके कॉमेडी शो के चौथे और पांचवें सीजन का एलान किया गया है। इशके अलावा अनिल कपूर भी इवेंट का हिस्सा बने और डांस करते दिखे। एकता कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इनके अलावा विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो भी साथ में इवेंट में पहुंचे।











विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें