रीटा के व्यक्तिव से समानता महसूस करती हूं
भूमि पेडनेकर ने अमर उजाला को दिए इस इंटरव्यू में अपने और रीटा फरेरा के बारे में बताया, 'मैं यानी भूमि खुद को रीटा से जिस एक चीज के जरिए जोड़ पाती हूं वह है काम के प्रति उसकी ईमानदारी। रीटा की तरह मेरे अंदर भी अपने काम को लेकर गहरी सच्चाई है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि अपने किरदार को जितनी ईमानदारी और सच्चाई से निभा सकूं निभाऊं। शायद यही वह जगह है जहां मैं और रीटा एक दूसरे से मिलते हैं। उसकी तरह मैं भी अपने काम में पूरी तरह डूब जाती हूं।'
ये खबर भी पढ़ें: Daldal Review: भूमि की बेहतर कोशिश पर कंफ्यूजन के 'दलदल' में फंसे निर्देशक, टीवी के क्राइम शोज इससे बेहतर
‘दलदल’ आज ओटीटी पर रिलीज
‘दलदल’ 30 जनवरी से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रहा है। भूमि पेडनेकर इस सीरीज में मुख्य किरदार में हैं। साथ ही समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी सीरीज में अहम भूमिकाओं में हैं। इस वेब सीरीज में बाकी सपोर्टिंग किरदार जया भट्टाचार्य, चिनमय मंडलेकर, गीता अग्रवाल, संदीप कुलकर्णी और सौरभ गोयल भी मौजूद हैं।