फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ticket To Bollywood: रणविजय और गौहर ने मिलाया हाथ, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो होस्ट करते आएंगे नजर

Tue, 09 Aug 2022 10:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणविजय और गौहर खान जल्द ही नेटफ्लिक्स पर एक डेटिंग रियलिटी शो होस्ट करते नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
रणविजय सिंह, गौहर खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के चर्चित शो 'रोडीज' के होस्ट रणविजय और टीवी अभिनेत्री गौहर खान की जोड़ी ओटीटी पर धमाल मचाने आने वाली है। ‘रोडीज’को लंबे समय तक होस्ट करने के बाद रणविजय सिंह ने पिछले दिनों शो को अलविदा कह दिया था और खुलासा किया था कि वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किए जाने वाले एक डेटिंग रियलिटी शो 'टिकट टू बॉलीवुड' में नजर आने वाले हैं। इस डेटिंग रियलिटी शो को रघु-राजीव प्रोड्यूस करे रहे हैं। अब इस रियलिटी शो की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जिसमें गौहर खान और रणविजय शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

'रोडीज' से रणविजय सिंह के जाने की खबर से उनके फैंस को बहुत ही गहरा सदमा लगा था। लेकिन अब रणविजय के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है, क्योंकि रघु राम, राजीव लक्ष्मण और रणविजय की तिगड़ी एक डेटिंग रियलिटी शो के लिए फिर साथ आ गए हैं। रघु-राजीव द्वारा निर्मित यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म  'नेटफ्लिक्स' पर स्ट्रीम किया जाएगा। तीनों ने पहले 'रोडीज' में एक साथ काम और अब उनकी वापसी एक बार फिर धमाकेदार होने वाली है। इस शो में गौहर खान भी रणविजय सिंह के साथ इसे होस्ट करेंगी। गौहर टीवी का एक लोकप्रिय चेहरा हैं और उन्होंने 'टिकट टू बॉलीवुड' शो में मेंटर के रूप में पेश किया जाने वाला है।

हाल ही में गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर रणविजय सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने हाथों से दिल बनाते हुए नजर आ रहे हैं। गौहर जहां पिंक कलर के गाउन में ग्लैमरस नजर आ रही हैं, वहीं रणविजय ब्राउन सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। पोस्ट को कैप्शन देते हुए गौहर ने लिखा, "आईआरएल : इन रियल लव। नेटफ्लिक्स पर आज आई खबर से मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। हमारा शो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है। यह बहुत प्यार से बनाया है। मैं रणविजय के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"
विज्ञापन

शो "आईआरएल: इन रियल लव" भारत का पहला डेटिंग रियलिटी शो होगा। यह आने वाला शो सिंगल्स को अपने दिल की इच्छाओं को एक्सप्लोर करने का मौका देगा, जिसमें रणविजय और गौहर उनकी मदद करते दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें