यूजर को पसंद आया अली फजल का काम
एक्स पर एक यूजर ने वेब सीरीज 'राख' के साथ-साथ अभिनेता अली फजल की तारीफ की है। उन्होंने लिखा 'राख में गुड्डू भैया को पुलिस के किरदार में देख कर अच्छा लगा।'
यूजर ने की अभिनेता की तारीफ
एक और यूजर को राख में अली फजल की अदाकारी पसंद आई है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'राख में अली फजल को देखिए। उनका काम हमेशा की तरह अच्छा है।'
यूजर की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी 'राख'
एक और यूजर को सीरीज 'राख' बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई है। उन्होंने सीरीज को लेकर लिखा 'मुझे लगा सीरियल किलर की तरह सीरीज होगी लेकिन इसने तो एक ही मैटर को खींच दिया।'
'राख' से यूजर हुआ निराश
एक और यूजर को अली फजल की सीरीज 'राख' बहुत ज्यादा अच्छी नहीं लगी है। उन्होंने इसके बारे में एक्स पर लिखा 'सही है लेकिन यह बहुत अच्छी नहीं है। इससे अच्छी तो दिल्ली क्राइम है।'