फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Releases This Week: अली फजल की क्राइम सीरीज से लेकर सूर्या की करुप्पु तक, मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज

Fri, 12 Jun 2026 07:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Releases This Week: हर हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। शुक्रवार को भी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलेगा। यहां, जानिए ओटीटी पर आज रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट।
विज्ञापन
ओटीटी पर रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर हर तरह की सीरीज, फिल्में अलग-अलग ओटीटी पर स्ट्रीम होंगी। इसमें अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और अजी फजल की सीरीज ‘राख’ की खूब चर्चा है। इसके अलावा साउथ की चर्चित फिल्म 'करुप्पु' भी थिएटर में धमाल मचाने के बजाय ओटीटी पर दस्तक दे रही है। इनके अलावा भी कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर आज उपलब्ध होंगी, इनके जरिए आप अपना वीकएंड को एंज्वॉय कर सकते हैं।

विज्ञापन

भूत बंगला - फोटो : X

भूत बंगला
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की काफी चर्चा है। सिनेमाघरों में इसने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब यह फिल्म 12 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 'भूत बंगला' के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं। इसमें अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, जिस्शु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं। 'भूत बंगला' ने रिलीज के 55 दिनों में भारत में 181.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

राख - फोटो : सोशल मीडिया

राख
अली फजल की वेब सीरीज 'राख' काफी चर्चा में है। इसमें सोनाली बेंद्रे भी अहम भूमिका में हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। वो इससे पहले 'पाताललोक' सीरीज का निर्देशन भी कर चुके हैं। यह क्राइम इन्वेस्टिगेशन सीरीज 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।  

शेल्टर - फोटो : सोशल मीडिया

शेल्टर
जेसन स्टैथम ‘शेल्टर’ के साथ पूरे एक्शन मोड में वापस आ गए हैं। यह एक रोमांचक और सस्पेंस से भरी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अकेला और शांत जीवन जी रहा है, लेकिन अचानक उसकी जिंदगी एक तूफान के बाद बदल जाती है। फिल्म ‘शेल्टर’ 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

करुप्पु - फोटो : सोशल मीडिया

करुप्पु
साउथ के चर्चित एक्टर सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' भी सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 12 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म को थिएटर में दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

शिल्पा शेट्टी करेंगी शो 'मां है ना' को होस्ट - फोटो : एएनआई
मां है ना
‘मां है ना’ एक रियलिटी शो है, इसे शिल्पा शेट्टी होस्ट करेंगी। इस कुकिंग शो में जेन-जी सेलेब्स अपनी मां के साथ हिस्सा लेंगे। 10 एपिसोड की यह नॉन-फिक्शन सीरीज छह Gen-Z सेलेब्रिटीज और उनकी मांओं को एक साथ लाएगी। 'मां है ना' रियलिटी शो 12 जून 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगा।   
विज्ञापन

ड्रिडम - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रिडम 
ओटीटी लिस्ट में 'ड्रिडम' फिल्म भी शामिल है। मलयालम भाषा की यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो एक पुलिस वाले की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 12 जून से देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें