फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स और जी5 के बाद अब आई प्राइम वीडियो की फिल्मावली, इन दिग्गज निर्देशकों ने मिलाया हाथ

Wed, 30 Sep 2020 04:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Putham Pudhu Kaalai - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5  पर 'फॉरबिडन लव' और उससे पहले नेटफ्लिक्स पर 'लस्ट स्टोरीज' और 'घोस्ट स्टोरीज' जैसी फिल्मावलियां (फिल्म एंथॉलजी) बनने के बाद अब ऐसी ही एक कोशिश प्राइम वीडियो पर भी होने जा रही है। छोटी-छोटी कहानियों के इस संकलन की बुधवार को घोषणा की गई। प्रेम, क्षमा, आशा जैसे भावों पर बनी इन फिल्मों को दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने निर्देशकों ने लॉकडाउन के दौरान बनाया है।

'पुत्तम पुदु कालै (Putham Pudhu Kaalai) नाम की इस फिल्मावली की पहली कहानी का नाम रिलमे 'इलमै इदो इदो' है जिसका निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है। इस फिल्म में जयराम, कालिदास जयाराम, उर्वशी और कल्याणी प्रियदर्शन ने काम किया है। दूसरी कहानी का नाम 'अवरुम नानुम / अवलूम नानुम' है जिसकी रचना गौतम वासुदेव मेनन ने की है। इसमें एमएस भास्कर और ऋतु वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीसरी फिल्म 'कॉफी, एनीवन?' होगी जिसका निर्देशन सुहासिनी मणिरत्नम ने किया है। अनु हसन और श्रुति हसन सुहासिनी के साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। एंड्रिया, लीला सैमसंग और सिखील गुरुचरण की फिल्म 'रियूनियन' का निर्देशन राजीव मेनन ने किया है। पांचवी और अंतिम फिल्म 'मिरेकल' होगी जिसमें बॉबी सिन्हा और मुथु कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन कार्थिक सुब्बाराज ने किया है।

फीचर फिल्मों में फिल्मावली बनाने का पहला काम निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी पहली फिल्म ‘मुसाफिर’ में किया था। ओटीटी पर इसकी शुरुआत नेटफ्लिक्स की वर्ष 2018 में आई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' मानी जाती है। करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बैनर्जी ने ही मिलकर इस साल के पहले दिन 'घोस्ट स्टोरीज' की भी रचना की। इसी तरह हाल ही में जी5 पर रिलीज हुई 'फॉरबिडन लव' की चार कहानियों का निर्देशन प्रदीप सरकार, प्रियदर्शन, अनिरुद्ध रॉय चौधरी और महेश मांजरेकर ने किया है। इस सीरीज की काफी तारीफें हुई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें